लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: गुजरात के लिए बीजेपी ने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

  • Follow Newsd Hindi On  
Lok Sabha elections 2019 Voting Round 7 LIVE : General Elections 2019 Live news updates 19 May

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) की रणभेरी बज चुकी है। तमाम राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने और अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं। इस बार कुल सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को जबकि अंतिम चरण 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। इस बार भी ऐसे मतदाताओं की संख्‍या बड़ी है जो पहली बार वोट डालेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करनेवालों की संख्या लगभग 90 करोड़ होगी। इस बार लगभग 10 लाख मतदान केंद्र होंगे, जो 2014 के आम चुनाव में रहे नौ लाख से अधिक है। कुल मतदाताओं में 1.50 करोड़ मतदाता 18-19 साल उम्र के होंगे।

लोकसभा चुनाव की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ें न्यूज्ड हिंदी पर

Live Updates:

गुजरात के लिए बीजेपी ने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की



ओडिशा: पूर्व मंत्री रघुनाथ मोहंती का बीजेडी से इस्तीफा

ओडिशा के पूर्व मंत्री रघुनाथ मोहंती ने रविवार को बीजेडी से इस्तीफा दे दिया। मोहंती पार्टी के उपाध्यक्ष भी थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष नवीन पटनायक को अपना इस्तीफा सौंपा।

मोहंती ने अपने त्याग पत्र में लिखा है, “मैं निजी कारणों से बीजद की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे रहा हूं।”

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेडी में कुछ लोगों द्वारा रची गई साजिश के कारण अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। मोहंती ने शनिवार को ओडिशा लिफ्ट इरिगेशन कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।



केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे: राहुल गांधी

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राज्य विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “जब मनमोहन सिंह ने यह वादा किया था कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्ज दिया जाएगा, तब वे देश के प्रधानमंत्री थे। देश के प्रधानमंत्री होने के नाते उन्होंने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का वादा किया था। पीएम मोदी 5 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। उनकी पार्टी बीजेपी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में आते ही हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे।


अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी : कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने प्रेस से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी।


‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के तहत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीएम का देश को संबोधित करेंगे


बेगूसराय: गिरिराज के मंच पर दिखीं मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में आरोपी पूर्व मंत्री मंजू वर्मा

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में आरोपी बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा शनिवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की एक चुनावी जनसभा में मंच पर दिखीं। मंजू वर्मा फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।


अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आज पश्चिमी यूपी में करेंगे जनसभाएं

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिमी उप्र में दो जनसभाओं में भाग लेंगे। शाह भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह के समर्थन में बागपत में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, तो दूसरी रैली नगीना के प्रत्याशी डॉ यशवंत सिंह के लिए करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में वी.के. सिंह के समर्थन में दो चुनावी जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री पहले लोनी में रैली को संबोधित करेंगे, फिर वह गाजियाबाद के घंटाघर, रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने के तुरंत बाद गौतमबुद्धनगर के बिसाहड़ा की जनसभा में भाग लेंगे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)