लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की इन सीटों पर 2014 में कैसा रहा था रिजल्ट, जानें यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की इन सीटों पर 2014 में कैसा रहा था रिजल्ट, जानें यहां

हमारे देश में 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। देश की सभी सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होने हैं, जिनमें 5 चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। अब बस दो चरण के चुनाव शेष हैं। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 59 सीटों के लिए रविवार को मतदान होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राजधानी दिल्ली और हरियाणा समेत सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में करीब 10 करोड़ 16 लाख से ज्यादा मतदादा 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

अगर 2014 चुनाव की बात करें तो इन 59 लोकसभा सीटों में से 44 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। भाजपा की इन जीतों में मोदी लहर का बड़ा असर था। आइये जानते हैं इनमें से कुछ खास सीटों के बारे में…


धनबाद(झारखंड)

झारखंड के धनबाद लोकसभआ सीट पर भाजपा 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बीच 47.5 प्रतिशत वोट हासिल कर पहले नंबर पर रही थी। भाजपा से पशुपतिनाथ सिंह ने जीत दर्ज की थी। जबकि, दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के अजय कुमार दूबे। कांग्रेस को यहां पर 21.0 फीसदी वोट हासिल हुए। जबकि, अन्य ने 30.6 फीसदी वोट हासिल किए।

गुरुग्राम(हरियाणा)


हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा की बात करें तो यहां पर साल 2014 में मोदी लहर के बीच राव इंद्रजीत सिंह ने 48.8 फीसदी वोट हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने आईएनएलडी के जाकिर हुसैन को मात दी थी। जबकि, आईएनएलडी को 28.0, कांग्रेस- 10.1 और अन्य को 13.1 फीसदी वोट मिले।

पूर्वी दिल्ली

पूर्वी दिल्ली की बात करें यह इस लोकसभा सीट पर भाजपा के महेश गिरी ने 47.8 फीसदी वोट हासिल करते हुए आम आदमी पार्टी के राजमोहन गांधी को शिकस्त दी थी। आप को यहां पर 31.9 फीसदी, कांग्रेस को 17.0 और अन्य को 3.3 फीसदो वोट मिले थे।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार उदित राज ने 46.4 फीसदी वोट हासिल कर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार राखी बिड़ला को हराया था। राखी को 38.6 फीसदी वोट मिले थे। जबकि, कांग्रेस पार्टी 11.6 फीसदी वोटों के साथ तीसरें नंबर पर रही और अन्य को यहां पर 3.4 फीसदी वोट पड़े थे।

पूर्वी चंपारण(बिहार)

बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट पर साल 2014 के चुनाव में भाजपा के राधा मोहन सिंह ने 48.7 फीसदी वोट हासिल कर राजद के विनोद कुमार श्रीवास्तव को शिकस्त दी थी। राजद को यहां पर 25.3 फीसदी जबकि जदयू को 15.6 फीसदी और अन्य को 10.4 फीसदो वोट मिले थे ।

सोनीपत

वहीं हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर साल 2014 में भाजपा ने रमेश चंद्र कौशिक ने 35.2 फीसदी वोट हासिल कर कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक को हराया था। कांग्रेस को यहां पर 27.3 जबकि आईएनएलडी को 26.8 और को 10.7 फीसदी वोट मिले थे।


लोकसभा चुनाव 2019: सभी सीटों पर वोटिंग से जुड़ी सारी जानकारी, देखें चरणवार सूची

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)