Lok Sabha Election Results Haryana 2019 : हरियाणा में मोदी की आंधी में उड़ा विपक्ष, दस के दस सीटों पर जीती बीजेपी

  • Follow Newsd Hindi On  
Lok Sabha Election Results Haryana 2019 Live Updates : हरियाणा लोकसभा चुनाव नतीजे/रुझान 2019

Lok Sabha Election Results Haryana 2019:  17वीं लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीती बीजेपी ने दिल्ली की तरह हरियाणा में भी एक बार फिर से विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। हरियाणा की सभी दस सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। रोहतक लोकसभा सीट पर कड़े मुकाबले को छोड़ दें तो बाकी सीटों पर मोदी की आंधी में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के उम्मीदवार भाजपा के आसपास भी नहीं ठहर सके। रोहतक, हिसार और सिरसा में आज तक कमल नहीं खिल पाया था, लेकिन इस बार भाजपा ने इन तीनों सीटों पर दमदार जीत हासिल कर हुड्डा, चौटाला और भजनलाल के गढ़ भेदने में सफलता हासिल की।

दस साल तक सूबे के मुख्यमंत्री रहे चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत में और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में चुनाव हार गए। आठ लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि पांच निवर्तमान सांसदों ने अपनी खुद की जीत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। कांग्रेस के तमाम दिग्गज कु. शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, चौ. निर्मल सिंह, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी और पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना लोकसभा चुनाव हार गए। दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अरविंद शर्मा के बीच रोहतक में कांटे की टक्कर आखिर तक चली, लेकिन आखिर में दीपेंद्र 7503 मतों के अंतर से हार गए।


हरियाणा में किसके सिर सजा ताज?

  • अंबाला – रतनलाल कटारिया, भाजपा
  • भिवानी – धर्मबीर सिंह, भाजपा
  • फरीदाबाद – कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा
  • गुड़गांव – राव इंद्रजीत, भाजपा
  • हिसार – बृजेंद्र सिंह, भाजपा
  • करनाल – संजय भाटिया, भाजपा
  • कुरुक्षेत्र – नायब सिंह सैनी, भाजपा
  • रोहतक – डा. अरविंद शर्मा, भाजपा
  • सिरसा – सुनीता दुग्गल, भाजपा
  • सोनीपत – रमेश चंद्र कौशिक, भाजपा

Live Updates:

04: 30 PM: हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की बढ़त बरकरार।

02: 45 PM: हरियाणा के हिसार से बीजेपी के ब्रजेन्द्र सिंह 27 हजार से अधिक वोटो के साथ बढ़त कर रहे हैं।

02: 18 PM: कुरुक्षेत्र से बीजेपी के नायब सिंह को तीन लाख से ज्यादा वोटों के साथ बढ़त।


02: 15 PM: फरीदाबाद सीट से मुश्किल में हैं कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना कृष्ण पाल तीन लाख वोटों से आगे।

02: 00 PM: हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लाखों वोटों के अंतर से आगे चल रही है बीजेपी।

01: 52 PM: हरियाणा के करनाल से संजय भाटिया को पांच लाख वोटों की बढ़त मिल रही है।

01: 45 PM: अम्बाला से बीजेपी के रतन लाल कटारिया दोहरा रहे हैं। 2014 का इतिहास तीन लाख से ज्यादा वोटों से आगे।

01: 38 PM: भिवानी- महेन्द्रगढ़ से कांग्रेस की श्रुति चौधरी तीन लाख से ज्यादा वोटों के साथ पीछे चल रही हैं, जबकि बीजेपी के धर्मबीर सिंह आगे हैं।

01: 32 PM: गुड़गांव लोकसभा सीट पर राव इंद्रजीत सिंह ढ़ाई लाख से ज्यादा वोटों के साथ कांग्रेस के कैप्टेन अजय सिंह से आगे चल रहे हैं।

01: 15 PM: फरीदाबाद से कृष्ण पाल दो लाख वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

12: 56 PM: हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को बढ़त। रोहतक सीट से दीपेंद्र सिंह हुड्डा 11361 वोटों से हुए पीछे।

12: 45 PM: सोनीपत से बीजेपी के रमेश चन्देर कौशिक और कांग्रेस के भूपिंदर सिंह हुड्डा के बीच 117248 वोटों का अंतर रमेश चन्देर चल रहे हैं आगे।

12: 13 PM: 2014 में हिसार से विजय रहे दुष्यंत चौटाला बीजेपी के ब्रजेन्द्र सिंह से डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

12: 05 PM:  करनाल से संजय भाटिया लगभग तीन लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।

11: 54 AM: रोहतक से बीजेपी के अरविन्द कुमार शर्मा कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा से 13277 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

11: 45 AM: हरियाणा की सिरसा सीट से सरिता दुग्गल सात हजार वोटों से आगे चल रही है।

11: 30 AM: हिसार लोकसभा सीट से बीजेपी के ब्रजेन्द्र सिंह एक लाख वोटों के साथ बढ़त कर रहे हैं।

11: 14 AM: रोहतक लोकसभा सीट पर कांग्रेस को मिली बढ़त। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा 1600 वोटों से आगे।

11: 10 AM: भिवानी- महेंद्रगढ़ सीट से बीजेपी के धर्मबीर सिंह एक लाख से वोरों से आगे चल रहे हैं।

10: 56 AM: हरियाणा की सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार को भारी बढ़त मिल रही है।

10:42 AM: फरीदाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण पाल 40269 वोटों से आगे।

10: 35 AM: हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे।

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी, सिरसा और हिसार जिलों में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस तथा ओम प्रकाश चौटाला की भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (आईएनएलडी) राज्य की तीन प्रमुख पार्टियां हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके पूर्ववर्ती तथा कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है।

बहरहाल, मतगणना प्रारंभ हो गयी है और थोड़ी देर में शुरूआती रुझान सामने आने शुरू हो जाएंगे। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे यह तस्वीर साफ़ हो जाएगी कि हरियाणा में फिर से मोदी मैजिक चलता है या कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन कोई उलटफेर कर एग्जिट पोल के आंकड़ों को गलत साबित करता है। मतगणना की पल-पल की खबर हम आप तक पहुँचाने के लिए हाजिर हैं। जुड़े रहिये न्यूज्ड हिंदी के साथ…

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)