Lok Sabha Election Results Jharkhand 2019 Live Updates: धनबाद सीट पर बीजेपी के पशुपतिनाथ 2739 वोटों से कांग्रेस के कीर्ती आजाद से आगे

  • Follow Newsd Hindi On  
Lok Sabha Election Results Jharkhand 2019 Live Updates: झारखंड लोकसभा चुनाव रिजल्ट/रुझान 2019 लाइव अपडेट्स

Lok Sabha Election Results Jharkhand 2019, LIVE UPDATES:

02 बजे तक का अपडेट


  • पलामू से भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम राजद के घूरन राम से 60518 मतों से आगे।
  • कोडरमा से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी झाविमो अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से 78,185 मतों से आगे।
  • जमशेदपुर से भाजपा के विद्युतवरण महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन से 97,199 मतों से आगे।
  • हजारीबाग से केन्द्रीय मंत्री भाजपा के जयंत सिन्हा कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू से 58,259 मतों से आगे।
  • गोड्डा से भाजपा के निशिकांत दूबे झाविमो के प्रदीप यादव से 5,580 मतों से आगे।
  • गिरिडीह से भाजपा समर्थित आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के नेता झारखंड के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी झामुमो के जगन्नाथ महतो से 42,714 मतों से आगे।
  • दुमका से आश्चर्यजनक रूप से भाजपा के सुनील सोरेन महागठबंधन के मुख्य सदस्य झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन से 16,737 मतों से आगे।
  • धनबाद से भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह कांग्रेस के कीर्ति आजाद से 43,381 मतों से आगे।
  • चतरा से भाजपा के सुनील कुमार सिंह राजद के सुभाष प्रसाद यादव से 52973 मतों से आगे।
  • राजमहल (सुरक्षित) सीट से भाजपा के हेमलाल मुर्मू झामुमो के निवर्तमान सांसद विजय हंसदा से 1,709 मतों से आगे।
  • लोहरदगा में सुदर्शन भगत कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत से 3457 मतों के मामूली अंतर से आगे।
  • खूंटी से कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा से 8202 मतों से बढ़त बना ली है।
  • सिंहभूम से कांग्रेस की गीता कोड़ा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान सांसद लक्ष्मण गिलुआ से 41464 मतों से आगे।
12 बजे तक का अपडेट
  • जयंत सिन्हा, अन्नापूर्णा देवी, गीता कोड़ा, निशिकांत दुबे आगे
  • भाजपा 10 और गठबंधन 4 सीटों पर आगे
  • शिबू सोरेन, कीर्ति आजाद, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी पीछे

11:30 बजे तक का अपडेट

  • दुमका सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) उम्‍मीदवार शिबू सोरेन आगे
  • चतरा से बीजेपी के सुनील कुमार सिंह आगे
  • राजमहल से बीजेपी के हेमलाल मुर्मू आगे

11 बजे तक के अपडेट

  • धनबाद सीट से भाजपा के पुशुपति नाथ सिंह 32 हजार वोट से आगे
  • हजारीबाग सीट से भाजपा के जयंत सिन्हा 52,696 वोटों से आगे
  • कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नापूर्णा देवी 70,621 वोट से आगे

09:09 AM : पलामू में वीडी राम, सिंहभूम में गीता कोड़ा आगे 


अब तक प्राप्‍त रुझानों में झारखंड की पलामू सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी वीडी राम अपने निकटतम उम्‍मीदवार राजद के घूरन राम से 788 मतों से आगे चल रहे हैं। सिंहभूम में कांग्रेस उम्‍मीदवार गीता कोड़ा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्‍मण गिलुवा पर 4567 मतों से बढ़त बनाए हुए है।


झारखंड में महागठबंधन 7, एनडीए 3 सीटों पर आगे 

10 लोकसभा क्षेत्रों से अब तक प्राप्‍त रुझानों के मुताबिक एनडीए 3 सीट पर आगे चल रहा है। जबकि कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्‍याशी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।


देशभर की 542 लोकसभा सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (Lok Sabha Election Results 2019) आने वाले हैं। चुनावी समर में उतरे सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने में कुछ ही घंटे शेष हैं। एग्जिट पोल्स के मुताबिक देश में एनडीए (NDA) की सरकार एक बार फिर से बनने वाली है। लेकिन सियासी दलों और उनके गठबंधन की हार-जीत तो मतगणना के बाद ही तय होगी। केंद्र की सत्ता पर कौन काबिज होगा, इसमें झारखंड (Jharkhand Election Results) की 14 लोकसभा सीटों का अहम योगदान होगा।

देखा जाए तो झारखंड (Jharkhand) की करीब-करीब हर सीट पर सीधा मुकाबला एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahgathbandhan) प्रत्याशियों के बीच है। बीजेपी-नीत एनडीए में ऑल झारखंंड स्टुडेंट यूनियन(AJSU) शामिल है। वहीं महागठबंधन खेमे में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झामुमो (JMM) और झाविमो (JVM) शामिल है। राजग (NDA) की ओर से बीजेपी (BJP) ने 13 सीटों पर, जबकि आजसू (AJSU) ने 1 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे। महागठबंधन (Grand Alliance) की तरफ से आरजेडी (RJD) 1 सीट पर, कांग्रेस 7 सीटों पर, झामुमो 4 और झाविमो 2 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

बहरहाल, मतगणना प्रारंभ हो गयी है और थोड़ी ही देर में शुरूआती रुझान सामने आने शुरू हो जाएंगे। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे यह तस्वीर साफ़ हो जाएगी कि झारखंड में फिर से मोदी मैजिक चलता है या महागठबंधन कोई उलटफेर कर एग्जिट पोल के आंकड़ों को गलत साबित करता है। मतगणना की पल-पल की खबर हम आप तक पहुँचाने के लिए हाजिर हैं। जुड़े रहिये न्यूज्ड हिंदी के साथ…

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)