राहुल गांधी से मिलने के बाद बोलीं शीला दीक्षित- दिल्ली में आप-कांग्रेस का नहीं होगा गठबंधन

  • Follow Newsd Hindi On  
राहुल गांधी से मिलने के बाद बोलीं शीला दीक्षित- दिल्ली में आप-कांग्रेस का नहीं होगा गठबंधन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा शीला दीक्षित ने आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार कर दिया है। उन्होंने यह बात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद कही है। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को खबर आई थी कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सूत्रों का कहना था कि दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों में से तीन-तीन पर दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवार उतारेंगी। वहीं एक सीट शत्रुघ्न सिन्हा या यशवंत सिन्हा को दी जाएगी। यानी दिल्ली में न कांग्रेस बड़ी न आम आदमी पार्टी। दोनों पार्टियां बराबर-बराबर सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। माना जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा या यशवंत सिन्हा में से कोई एक दोनों पार्टियों की ओर से साझा उम्मीदवार होंगे।


आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं के साथ गठबंधन पर चर्चा के लिए बैठक की बुलाई थी। दोपहर 12 बजे से इनके घर एक बैठक होनी थी। माना जा था कि इस बैठक के बाद ही आप के साथ गठबंधन पर आधिकारिक घोषणा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व गठबंधन के लिए तैयार था, लेकिन पार्टी की दिल्ली यूनिट इसके पक्ष में नहीं थी। यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बीच में आना पड़ा।

यहां पर बता दें कि हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं हो पाया है। ऐसे में हरियाणा में अभी तक आप के लिए ‘एकला चलो रे’ का ही विकल्प दिख रहा है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से अब तक 6 पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। हाल ही में आप ने पश्चिमी दिल्ली को छोड़कर बाकी 6 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।



दिल्ली: 6 सीटों के लिए ‘आप’ उम्मीदवारों के नाम घोषित, बाकी प्रत्याशियों का ऐलान भी जल्द

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)