लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए राजग ओम बिड़ला को करेगा नामित : सूत्र (लीड-2)

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)| केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामित करेगा। विश्वस्त सूत्रों ने यह जानकारी दी। बिड़ला (56) अगर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित किए जाते हैं तो निचले सदन में राजग के स्पष्ट बहुत के कारण वे अध्यक्ष बन जाएंगे।

लोकसभा चुनावों में बिड़ला राजस्थान के कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से जीते थे। 2014 के बाद यह उनका दूसरा लोकसभा कार्यकाल है। वे राजस्थान से तीन बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। बिड़ला खुद को कृषिविद् और सामाजिक कार्यकर्ता मानते हैं।


लोकसभा अध्यक्ष के पद का चुनाव बुधवार को होना है।

वाणिज्य विषय में परास्नातक बिड़ला छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे सबसे पहले 2003 में राजस्थान विधानसभा से चुने गए थे, और लोकसभा जाने से पहले वे दो बार और विधायक बने।

विपक्ष ने फिलहाल स्पीकर के पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। नामांकन के लिए अंतिम दिन मंगलवार है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)