लोकसभा चुनाव 2019: झारखंड में पांचवें चरण के तहत 4 सीटों पर मतदान जारी

  • Follow Newsd Hindi On  
लोकसभा चुनाव 2019: झारखंड में पांचवें चरण के तहत 4 सीटों पर मतदान जारी

रांची | झारखंड में सोमवार को चार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


राज्य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में रांची, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा में मतदान जारी है। मतदान शाम चार बजे संपन्न होगा।

चार सीटों के लिए कुल 61 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कोडरमा में 14, रांची में 20, खूंटी में 11 और हजारीबाग के 16 शामिल हैं।

8,834 मतदान केंद्रों में इन सीटों पर कुल 65,87,028 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)