लोकसभा चुनाव में हार पर राज्य प्रभारियों संग बैठकें कर रहे राहुल

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा के लिए पार्टी के राज्य प्रभारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया से चर्चा करने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को राज्य के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंह देव से चर्चा की। वह आज शाम को पुनिया से फिर मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे से बुधवार को और दिल्ली के प्रभारी पी.सी.चाको से शुक्रवार को मिलेंगे।


कांग्रेस छत्तीसगढ़ की 11 संसदीय सीटों में से सिर्फ दो पर जीत हासिल कर सकी है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस 48 लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रही है। पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की सात संसदीय सीटों में सभी हार गई।

कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन इस प्रस्ताव को कांग्रेस कार्यकारिणी ने अस्वीकार कर दिया। इससे पार्टी अब नेतृत्व के संकट से जूझ रही है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)