लोकसभा में प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को बताया देशभक्त

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर विवादों में घिर गईं हैं। उन्होंने इस बार लोकसभा में बहस के दौरान गोडसे को देशभक्त बता दिया। इस पर हंगामा हुआ और लोकसभा की कार्यवाही से उनके बयान को हटा दिया गया। बुधवार को पेश हुए एसपीजी संशोधन बिल पर बहस चल रही थी। द्रमुक सांसद ए. राजा ने बहस के दौरान महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े नाथूराम गोडसे के बयान का हवाला दिया। यह सुनते ही भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर खड़ीं होकर चीख पड़ीं। उन्होंने गोडसे को देशभक्त बताते हुए ए. राजा के बयान का विरोध किया।

भाजपा सांसद की ओर से नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने के बाद सदन में हंगामा खड़ा हो गया। आखिरकार लोकसभा की कार्यवाही से इस बयान को हटाना पड़ा।


इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर विवाद पैदा किया था। उस दौरान पार्टी ने उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा था।

सूत्र बता रहे हैं कि सदन में भी नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार देने वाले बयान के बाद भाजपा साध्वी प्रज्ञा पर कार्रवाई कर सकती है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)