Lata Mangeshkar health update: लता मंगेशकर की सेहत में पहले से सुधार

  • Follow Newsd Hindi On  
Lata Mangeshkar health update: लता मंगेशकर की सेहत में पहले से सुधार

मुंबई | स्वर कोकिला लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते सोमवार यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनकी सेहत में सुधार लगातार जारी है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, “लता दीदी की सेहत में आज काफी सुधार है।”

इस बीच दुनिया भर से उनके प्रशंसकों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए खूब दुआएं मांगी जिनमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हेमा मालिनी और शबाना आजमी भी शामिल हैं।


28 सितंबर को लता मंगेशकर ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया। साल 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने 36 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं।


सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद लता मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)