Ludo Trailer: अभिषेक, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार और पंकज त्रिपाठी खेल रहे हैं जिंदगी की लूडो, देखें फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर

  • Follow Newsd Hindi On  
Ludo Trailer: अभिषेक, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार और पंकज त्रिपाठी खेल रहे हैं जिंदगी की लूडो, देखें फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर

इस फिल्म का इंतजार कई दिनों से दर्शकों को था। नेटफ्लिक्स (NETFLIX) ने अपकमिंग फ़िल्म लूडो का ट्रेलर जारी कर दिया है। फ़िल्म में राजकुमार राव के अलावा सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, अभिषेक बच्चन, पकंज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर और आशा नेगी जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

कुल मिलकार अनुराग बसु एक मल्टी स्टारर कॉमेडी फ़िल्म को जनता के सामने पेश किया है। यह फिल्म 12 नवंबर 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।


फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि एक लड़की की किडैनपिंग हो गई है। यह किडनैपर कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन है। हालांकि, यह उसकी पहली किडनैपिंग है। वहीं, राजकुमार राव जो कि एक वेटर का किरदार निभा रहे हैं, के साथ भी एक किडनैपिंग का मामला है।

उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को जेल से आजाद कराना है। इसके अलावा इन सबके बॉस हैं पंकज त्रिपाठी। ट्रेलर में हर किरदार भागते दौड़ते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में एक लाइन जो सबका ध्यान आकर्षित कर रही है वो है, ‘लूडो की सभी गोटियां भले ही अलग क्यों ना हों लेकिन पहुंचना सबको एक ही जगह है।’


Directed by: Anurag Basu
Produced by: Bhushan Kumar, Divya Khosla Kumar, Krishan Kumar, T-Series Films, Anurag Basu, Tani Basu, Anurag Basu Productions
Music by: Pritam
Lyrics by: Sayeed Quadri, Sandeep Shrivastava & Swanand Kirkire
Music Partner: T-Series Music

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)