माली में हमले में संरा के 18 शांति सैनिक घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

संयुक्त राष्ट्र, 10 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तरी माली में एक सैन्य अड्डे पर हुए एक हमले में चाड के 18 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को कहा, “माली में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन ने बताया कि आज सुबह किदल क्षेत्र के टेसलिट में इसके कैम्प पर कई मोर्टार/या रॉकेट दागे गए।” उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशन, माली और अंतर्राष्ट्रीय बलों के साथ शिविर साझा करता है।

दुजारिक ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट दर्शाते हैं कि चाड के 18 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें छह गंभीर रूप से घायल हैं।


मिशन ने तुरंत चिकित्सा मुहैया कराया और सुरक्षा मजबूत किया। दुजारिक ने कहा, “हम कैम्प पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं।”

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)