मायावती दोबारा उ.प्र की मुख्यमंत्री नहीं बन सकतीं : भाजपा विधायक

  • Follow Newsd Hindi On  

बलिया (उत्तर प्रदेश), 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विवादास्पद विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सूबे में तीन बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल चुकी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती को ‘मुख्यमंत्री बनने के लिए अगला जन्म लेना होगा।’ उन्होंने कहा, “वह भाजपा के कारण तीन बार मुख्यमंत्री बनीं और अब भाजपा का विरोध करना उनके जीवन का तरीका बन गया है। यदि भाजपा ने उन्हें समर्थन नहीं दिया होता तो वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनतीं। मुख्यमंत्री बनने के लिए अब उन्हें दूसरा जन्म लेना होगा।”

उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘राज धर्म’ का कोई ज्ञान नहीं है और उन्हें देश की जनता ने पहले ही नकार दिया है।


भाजपा विधायक विवादास्पद बयान देने के लिए चर्चित हैं। इससे पहले उन्होंने एक बयान में कहा था कि मुस्लिम कई पत्नियां रखते हैं और उनके बच्चे जानवर प्रवृत्ति के होते हैं। इतना ही नहीं, वे डॉक्टरों को ‘राक्षस’ और पत्रकारों को ‘दलाल’ बोल चुके हैं।

हिंदू धर्म बचाने के लिए विधायक ने हिंदुओं से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह भी कर चुके हैं।

हलांकि, भाजपा लगातार उनके बयानों को नजरअंदाज करती आई है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)