मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में कार हादसा, राष्ट्रीय स्तर के 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक कार हादसे में राष्ट्रीय स्तर के 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, चारों मृतक ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने मध्य प्रदेश आए थे। इटारसी की ओर जाते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। कार में कुल 7 लोग सवार थे। तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा राष्‍ट्रीय राजमार्ग 69 पर होशंगाबाद और इटारसी के बीच पवारखेड़ा के पास हुआ।


मृतक खिलाडि़यों में शाहनवाज खान (इंदौर), आदर्श हरदुआ (इटारसी), आशीष लाल (जबलपुर) और अनिकेत (ग्वालियर) शामिल हैं। ये चारों हॉकी खिलाड़ी एमपी एकेडमी भोपाल के खिलाड़ी थी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)