Madhya Pradesh By Election Result 2020: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव के नतीजों के लिए राज्य के लोगों को कहा शुक्रिया

  • Follow Newsd Hindi On  
Madhya Pradesh By Election Result 2020: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव के नतीजों के लिए राज्य के लोगों को कहा शुक्रिया

मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम धीरे धीरे सामने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के खेमे में जश्न का माहौल साफ दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भले ही जान चली जाए लेकिन जनता का भरोसा नहीं टूटने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का काम कल से प्रारंभ होगा।


कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा कि, “मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देने के लिए मैं राज्य के लोगों का आभारी हूं। नतीजों ने साबित किया है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह धोखेबाज हैं”

बता दें कि इसी साल मार्च  के महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।  इसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन के बाद उनकी  सीटें खाली हुई थीं।

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)