ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्विटर पर पूर्व सांसद से बन गए समाजसेवी, क्या है इसका मतलब

  • Follow Newsd Hindi On  
Madhya Pradesh By Election Result 2020: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव के नतीजों के लिए राज्य के लोगों को कहा शुक्रिया

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता और मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का नाम हटा दिया है। सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का नाम हटाकर समाजसेवी और क्रिकेटप्रेमी लिखा है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही वह कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं।


साथ ही साथ मध्य प्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। कई बार वह अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक बड़े तबके का उन्हें समर्थन हासिल है।

वहीं महाराष्ट्रा कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी ट्विटर पर अपना प्रोफाइल बदल लिया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)