मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रियंका गांधी को भी मिली जिम्मेदारी

  • Follow Newsd Hindi On  
मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रियंका गांधी को भी मिली जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। ये लोग पहले चरण के लिए पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। इस लिस्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी शामिल किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की इस सूची में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, कमलनाथ, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद को जगह दी गई है।


वहीं प्रदेश के नेताओं में दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छतीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चौहान, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कांग्रेस का प्रचार अभियान देखेंगे।

स्टार प्रचारक की लिस्ट        

सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू, पृथ्वीराज चव्हाण, नगमा, गोविंदा, आचार्य प्रमोद कृष्णनम, नदीम जावेद, नाना भाऊ पटोले, अरविंद नेताम, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, अरुणा यादव, अजय सिंह, राजमणि पटेल, नामदेव दास त्यागी, सुनील जोगी, साधना भारती, दीपक सक्सेना जैसे नेता प्रचार की कमान संभालेंगे।


MP: भाजपा विधायक के पोते की गुंडागर्दी, युवती के घर तलवार लेकर पहुंचा


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)