मध्य प्रदेश: सीएम कमलनाथ को काला झंडा दिखाया तो पुलिस ने बीजेपी सांसद को किया गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
मध्य प्रदेश: सीएम कमलनाथ को काला झंडा दिखाया तो पुलिस ने बीजेपी सांसद को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (CM Kamalnath) को काला झंडा दिखाये जाने के आरोप में देवास (Dewas) से बीजेपी सासंद महेंद्र सिंह सोलंकी(Mahendra Singh Solanki) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगर मालवा पहुंचे थे। इसी दौरान बीजेपी सांसद महेंद्र सोलंकी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और उन्हें काला झंडा दिखाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं सासंद ने जमानत लेने से इंकार करते हुऐ जेल जाने की बात कही है।

आपको बता दें कि सीएम कमलनाथ ने आगर मालवा को करोड़ों की सौगात दी। कमलनाथ ने आगर मालवा में 6 सौ करोड़ की नलजल योजना का भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्होंने नवनिर्मित कलेक्ट्रेट का लोकार्पण और करीब 10 हजार किसानों को कर्ज माफी की सौगात भी दी। उपचुनाव से पहले आगर में  कमलनाथ सरकार का यह बड़ा दांव माना जा रहा है।


UP में प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रयास 

बता दें कि मध्य प्रदेश की आगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यह सीट भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के बाद खाली हुई है। आगर-मालवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस अभी से जोर लगा रही है। बीते कई दिनों से कमलनाथ के मंत्री यहां लगातार दौरा कर रहे है और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में लगे हुए हैं।


MP: भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)