Madhya Pradesh: दिवाली से पहले चार मजदूर रातों रात बनें लखपति, पन्ना में मिला हीरा

  • Follow Newsd Hindi On  
Madhya Pradesh: दिवाली से पहले चार मजदूर रातों रात बनें लखपति, पन्ना में मिला हीरा

अगर आपके कानों में ये बात अचानक सुनाई दे कि रातों रात कोई मजदूर लखपति बन गया तो हैरानी के अलावा और कुछ नहीं होगी। कुछ ऐसी ही खबर आई है मध्यप्रदेश के पन्ना से जहां दिवाली से पहले एक सप्ताह के अंदर मिले चार हीरे ने बुंदेलखंड के मजदूरों को लखपति बना दिया है। इन दिनों मध्यप्रदेश के पन्ना की जमीन मजदूरों की किस्मत बदल रही है।

कृष्णा कल्याणपुर में खुदाई के दौरान पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बा निवासी संदीप कुमार साहू को हीरा मिला। किसान को मिला हीरा करीब छह कैरेट 92 सेंट का जेम्स क्वालिटी का बताया जा रहा है। इसकी अनुमानित कीमत भी 30 लाख से ऊपर की बताई जा रही है।


नजदीकी थाना क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी के अनुसार, खदान से मिले हीरे को पन्ना के डायमंड कार्यालय में जमा करा दिया गया है। नीलामी के लिए इस हीरे को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की रॉयल्टी काटकर शेष हीरा जमाकर्ता को दे दिया जाएगा। इससे पहले भी करीब चार हीरे मिल चुके हैं। अब तक जो हीरा मिला है उसका 14.9 कैरेट का है।

यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई है। बता दें कि पन्ना में सबसे पहले हीरा क्षेत्र के किसान दिलीप मिस्त्री को मिला था। यह हीरा जो करीब 7.44 कैरेट का बताया जा रहा है। वहीं दूसरे हीरे की बात करें तो बजरिया के कृष्ण कल्यानपुर की उथली हीरा खदान से लखन यादव को करीब 15 कैरेट का हीरा मिला था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)