ग्वालियर: शोरगुल से नींद खराब हुई तो गुस्साए गार्ड ने शख्स को मार दी गोली, मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
कैथल: पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने दो बेटों को मारी गोली, एक की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शोरगुल से परेशान होकर एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी बंदूक से एक शख्स को पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी और एक को घायल कर दिया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। मध्य प्रदेश पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी गार्ड को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक कबीर (25) ने मेरी नींद खराब कर दी थी, इसीलिए मैंने अपनी 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

मामले का आरोपी अक्कू शर्मा ग्वालियर के दानोली इलाके का रहने वाला है। उसने बताया कि वह नाइट ड्यूटी करने के बाद दोपहर को आराम कर रहा था, तभी कबीर तोमर और उसके कुछ साथी सड़क पर शोरगुल करने लगे। कबीर अपने भतीजे को डांट रहा था। बार-बार नींद खुलने से परेशान होकर अक्कू ने अपनी 12 बोर की बंदूक उठाई और गोली चला दी। पहली गोली खाली चली गई, लेकिन सड़क पर भगदड़ मच गई।


इसी बीच अक्कू ने बाहर निकलकर सड़क पर आकर दोबारा बंदूक कबीर की तरफ तानी और कुछ इंच की दूरी से उसके ऊपर फायर कर दिया। जिससे कबीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद अक्कू वहां से चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घायल बालेंदु शर्मा को हॉस्पिटल पहुंचाया और कबीर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने गार्ड अक्कू शर्मा की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की, जिसने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि वह बार-बार नींद खुल जाने से गुस्से में आ गया और तैश में आकर कबीर की जान ले ली।


बिहार: किराये को लेकर हुई बहस में रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)