Maharajganj Vidhan Sabha Seat: कौन बनेगा महाराजगंज विधानसभा का राजा, एलजेपी, जेडीयू और कांग्रेस में लगी होड़

  • Follow Newsd Hindi On  
Why is counting slow for the Bihar elections and what does it mean

Maharajganj Vidhan Sabha Seat: महाराजगंज विधानसभा सीट पर सीधा मुकाबला एलजेपी (LJP) और जेडीयू (JDU) के बीच माना जा रहा है। इस बार LJP ने यहां से बीजेपी (BJP) के बागी कुमार देव रंजन को टिकट दिया है। वहीं JDU ने यहां से अपने विधायक हेम नारायण साह को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस के टिकट पर विजय शंकर दूबे यहां से महागठबंधन के प्रत्याशी बने हैं।

महाराजगंज विधानसभा सीट का इतिहास

इस सीट पर अब तक हुए कुल चुनावों में  4 बार JDU, 2-2 जनता दल, जनता पार्टी, कांग्रेस और 1-1 बार समता पार्टी, जनता पार्टी (जेपी), भारतीय क्रांति दल, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, स्वतंत्र पार्टी और किसान मजदूर प्रजा पार्टी ने यहां से जीत हासिल की हैं।


फिलहाल यहां से JDU के हेम नारायण साह विधायक हैं। इससे पहले फरवरी 2005, अक्टूबर 2005 और 2010 मं यहां से JDU के दामोदर सिंह जीते थे। पहली दो बार में उन्होंने विधायक उमाशंकर सिंह को हराया था, जो पांच बार यहां से जीत चुके थे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर ब्राह्मण, राजपूत और यादव वोटरों की तादाद अच्छी खासी है। वहीं रविदास और पासवान भी निर्णायक संख्या में हैं।

कुल वोटरः 3.01 लाख


पुरुष वोटरः 1.56 लाख (51.8%)

महिला वोटरः 1.45 लाख(48.1%)

ट्रांसजेंडर वोटरः8 (0.002%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव  में महाराजगंज सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट हेमनारायण शाह ने जीत दर्ज की थी। हेमनारायण शाह ने चुनाव में 68 हजार 459 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट कुमार देवरंजन सिंह को 48 हजार 167 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से हेमनारायण शाह ने कुमार देवरंजन सिंह को 20 हजार 292 वोट के अंतर से हरा दिया था।

Maharajganj Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – हेम नारायण साह

कांग्रेस – विजय शंकर दूबे

लोजपा – कुमार देव रंजन

Maharajganj Vidhan Sabha winner :  महाराजगंज के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Hem Narayan Sah JD(U) 68459 Kumar Deo Ranjan Singh BJP 48167
2010 Damodar Singh JD(U) 40232 Manik Chand Rai RJD 20232
2005-10-01 Damodar Singh JD(U) 43799 Umashankar Singh RJD 30833
2005-02-01 Damodar Singh JD(U) 39293 Umashankar Singh RJD 30635
2000 Umashankar Singh (Sawan Bigrah) SAP 58671 Damodar Singh IND 22715
1995 Baidya Nath Pande JD 38316 Damodar Singh INC 21507
1990 Uma Shanker Singh JD 69730 Anusuiya Devi INC 37005
1985 Uma Shanker Singh JNP 35575 Anusuya Jaiswal INC 25461
1980 Umashankar Singh (Sawan Bigrah) JNP(JP) 31589 Anusuya Jayaswal INC(I) 26550
1977 Uma Shankar Singh JNP 37657 Nand Kishore Singh IND 11177
1972 Anusuya Devi INC 35626 Tarkeshwari Sinha NCO 31936
1969 Mahamaya Prasad Sinha BKD 38325 Uma Shankar Prasad INC 10871
1967 K.P. Shahi PSP 16501 U. Prasad INC 16475
1962 Umashankar Prasad SWA 11479 Anusuya Prasad INC 9047
1957 Anusuya INC 10245 Umashankar Prasad CNPSPJP 6408
1951 Mahamaya Pd. Sinha KMPP 12049 Chandrika Sinha INC 7579

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)