महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: BJP और शिवसेना ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: BJP और शिवसेना ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना ने आज अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा ने कुल 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है वहीं गठबंधन की सहयोगी शिवसेना ने 124 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। मुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 12 मौजूदा विधायक को टिकट नहीं दिया है, जबकि 52 विधायकों को फिर से टिकट मिला है। कांग्रेस छोड़ हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले राधाकृष्ण विखे पाटिल को पार्टी ने शिरडी से टिकट दिया है। वहीं राज्य मंत्री गिरीश महाजन को जामनेर से टिकट दिया है।


288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के पास 122 सीटें हैं, वहीं शिवसेना के पास 63 सीटें हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)