Maharashtra Assembly Election Result 2019 LIVE: भाजपा गठबंधन को 150 से अधिक सीटों पर बढ़त

  • Follow Newsd Hindi On  
Maharashtra Assembly Election Result 2019 LIVE : पढ़ें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट

Maharashtra Assembly Election Result 2019 LIVE : महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। आज चुनाव परिणाम की बारी है। सूबे में सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन से है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 145 सीटों का है। तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना की आसान जीत के अनुमान लगाए गए हैं। अब देखना ये है कि एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होते हैं या फिर कांग्रेस-एनसीपी चौंकाने जा रही है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार 55.39 फीसदी वोटिंग हुई। कुल 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद है। इस बार भाजपा के चुनाव चिह्न पर 164 प्रत्याशी लड़ रहे हैं, जिसमें 14 उम्मीदवार सहयोगी दलों के हैं। वहीं शिवसेना इस बार 124 सीटों पर लड़ रही है। जबकि कांग्रेस 144, NCP 122 और अन्य सहयोगी पार्टियां भी 22 सीटों पर लड़ रही है।


गौरतलब है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ने पर क्रमश: 122 और 63 सीटें हासिल की थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राकांपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) गठबंधन को 84 सीटें मिली थी। 2014 विधानसभा चुनावों में 63.38 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Maharashtra Assembly Election Result 2019 LIVE Updates:

चुनाव के नतीजे/रुझान से संबंधित ताजा अपडेट के लिए न्यूज्ड हिंदी के साथ बने रहें।

04:50 PM | ECI की वेबसाइट के अनुसार शाम 4:35 बजे तक भाजपा अबतक 36 सीटें जीत चुकी है वहीं 65 सीटों पर बढ़त बरकरार है। शिवसेना 28 सीटें जीत चुकी है और 30 पर बढ़त बरकरार है। वहीं कांग्रेस 19 सीटें जीतकर 26 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। NCP 19 सीटें जीतकर 34 सीटों पर बढ़त बरकरार है।



11:00 AM | 26.63 फीसदी वोट शेयर के साथ भाजपा शीर्ष पर


 


09:45 AM | भाजपा-175, कांग्रेस-76, और अन्य 27 सीटों पर आगे


09:30 AM | पहले दौर की मतगणना के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा क्षेत्र से 7020 वोट से आगे चल रहे हैं।


09:19 AM | महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में 224 सीटों के रुझान आ चुके हैं। भाजपा-शिवसेना गठबंधन 165 पर आगे, कांग्रेस गठबंधन 51 पर लीड कर रही है।


09:05 AM | चुनाव आयोग के रुझान में भाजपा 12 सीटों पर आगे, शिवसेना 6 सीटों पर आगे।


08:30 AM | अब तक के रुझानों में भाजपा 73, कांग्रेस 34 और अन्य को 2 सीटें।


08:23 AM | महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट संगमनेर सीट से आगे चल रहे हैं।


08:11 AM | मुंबई के वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं।


08:00 AM | वोटों की गिनती शुरू, पहले मतपत्रों की होगी गिनती।


Maharashtra Poll of Exit Polls 2019: एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में बरकरार है देवेन्द्र फडणवीस का जादू

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)