महाराष्ट्र : CM फडनवीस ने ‘वर्षा’ का नहीं चुकाया पानी का बिल, BMC ने घोषित किया डिफॉल्टर

  • Follow Newsd Hindi On  
महाराष्ट्र: बीजेपी ने खड़े किए हाथ, राज्यपाल से कहा- हमारे पास संख्याबल नहीं, अब शिवसेना के पाले में गेंद

महाराष्ट्र से एक चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस सहित कई नेताओं के आवास को मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है।

CM आवास पर 7.44 लाख का बकाया

महाराष्ट्र में जहां कुछ ही महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एक नई परेशानी में फंसते नजर आ रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के बंगले ‘वर्षा ‘ को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि CM पर 7,44,981 रुपये का पानी का बिल बकाया था। डिफॉल्टर्स की लिस्ट में 18 मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। फडणवीस के कैबिनेट के कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनके बंगलों को बीएमसी ने डिफॉल्टर घोषित किया है। उन पर भी पानी का बिल बकाया है।


RTI से सामने आया मामला

इस मामले का खुलासा RTI के द्वारा सामने आया है। जिसमें पता लगा है कि महाराष्ट्र में बने सरकारी आवासों यानी मंत्रियों या नेताओं के आवास पर ही बीएमसी (BMC) का करीब 8 करोड़ रुपये का बकाया है। RTI के खुलासे के बाद वो नाम भी सामने आने लगे हैं, जिनपर ये राशि बकाया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस लिस्ट में पंकजा मुंडे, एकनाथ शिंदे, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े जैसे राज्य के बड़े नेताओं का नाम शामिल है।

गौरतलब है कि मुंबई नगरपालिका पर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा है, और यह कब्जा लंबे समय से बरकरार है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही से विपक्ष को मौका मिल गया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)