महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे पर पोस्ट करना पड़ा महंगा, महिला शिवसैनिकों ने शख्स पर डाली स्याही

  • Follow Newsd Hindi On  
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे पर पोस्ट करना पड़ा महंगा, महिला शिवसैनिकों ने शख्स पर डाली स्याही

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करने वालों को आजकल शिवसैनिकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ फेसबुक पोस्ट करने वाले शख्स के मुंडन और पिटाई का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक दूसरा मामला सामने आ गया है। महाराष्ट्र के बीड जिले में सोमवार को एक शख्स पर शिवसेना की महिला कार्यकर्ता ने स्याही उड़ेल दी। दरअसल शिवसेना की महिला कार्यकर्ता ने जिस शख्स पर स्याही डाली है वह एक सरकारी कर्मचारी है। आरोप है कि इस शख्स ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना की थी और अपशब्द कहे थे।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी शख्स फोन पर बात कर रहा है और वहीं महिला शिवसैनिक उस पर इंक डाल रही हैं।



गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के वडाला में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर फेसबुक टिप्पणी करने पर एक शख्स को शिवसैनिकों ने पीटा था और उसका मुंडन भी करा दिया था। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।


महाराष्ट्र: NCP-कांग्रेस-शिवसेना के 6 में से 4 मुस्लिम विधायक बने उद्धव सरकार में मंत्री

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)