Maharashtra SSC Result 2019: आज 1 बजे जारी होगा महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar BEd CET Result 2020: आज जारी हो सकते हैं बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे

Maharashtra SSC Result 2019: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होने वाला है। महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट (Maharashtra Board SSC Result) आज दोपहर 1 बजे जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट (SSC Result 2019 Maharashtra Board) महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (Maharashtra SSC Result 2019 Official Website) mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित की थी। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट (Maharashtra Class 10 Result) 8 जून को जारी किया गया था। 10वीं में 89.41 फीसदी छात्र पास हुए थे। इनमें 91.17 फीसदी लड़कियां और 87.27 फीसदी लड़के शामिल हैं।


Maharashtra Board SSC Result 2019: ऐसे देखें परिणाम

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, रिजल्ट को ध्यान से चेक कर लें।
  • अब रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले लें।

इस बार Maharashtra SSC Exam में 17 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)