भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय लाया गया। जहां कई लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ही एमडीएच मसालों के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। सुषमा के अंतिम दर्शन करते ही महाशय धर्मपाल गुलाटी भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे।
Delhi: Mahashay Dharampal Gulati, the owner of MDH spice company, gets emotional after paying tribute to former External Affairs Minister #SushmaSwaraj. pic.twitter.com/7uqkS3jPxy
— ANI (@ANI) August 7, 2019
वहां उपस्थित लोगों ने उनको संभाला। 96 वर्षीय धरमपाल गुलाटी कंपनी की ब्रांड की पहचान हैं। उनको कंपनी के हर एड में देखा जाता है। इस वीडियो को ANI ने शेयर किया है।