क्या सचमुच बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं धोनी, भाजपा नेता ने किया दावा

  • Follow Newsd Hindi On  
क्या सचमुच बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं धोनी, भाजपा नेता ने किया दावा

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हैं। इस बीच अब उनके बारे में नई बातें भी सामने आ रही हैं। कहा जा रहा कि धोनी जल्द क्रिकेट से संन्यास लेकर सियासत की पिच पर नई पारी का आगाज कर सकते हैं। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धोनी को पार्टी में शामिल कराने की कवायद में जुटी है।

लता दीदी ने धोनी से कहा, संन्यास ना लें


धोनी की सियासी एंट्री को लेकर लग रहे कयासों को हवा भी बीजेपी के एक नेता ने ही दी है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने एक चैनल से बातचीत में दावा किया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी धोनी से कई बार मुलाकात और चर्चा भी हो चुकी है।

क्या महेंद्र सिंह धोनी लेंगे संन्‍यास! BCCI की ओर से आया ये बयान

उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के जरिए देश की बहुत सेवा कर ली है। अब उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेकर समाज और देश सेवा के लिए राजनीति में आना चाहिए। पासवान ने दावा किया है कि वह लगातार धोनी के संपर्क में हैं, उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में फैसला लेंगे।


क्या सचमुच बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं धोनी, भाजपा नेता ने किया दावा

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं ने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत देश की नामचीन हस्तियों से मुलाकात की थी और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से रूबरू करवाया था। इस अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की थी और उन्हें भी मोदी सरकार की उपलब्धियों और अपनी पार्टी के विचारों से अवगत कराया था।

धोनी के बड़े भाई भी बीजेपी में रह चुके हैं

देखा जाए तो एमएस धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं और 2009 में बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। हालाँकि, 2013 में वह बीजेपी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके अलावा बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के साथ भी एमएस धोनी की काफी करीबी रही है। ऐसे में धोनी का बीजेपी में शामिल होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

‘कैप्टन कूल’ धोनी के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना नहीं आसान

हालाँकि, महेंद्र सिंह धोनी की ओर से फिलहाल इस बारे में किसी तरह का बयान नहीं आया है। वैसे बीजेपी से कई क्रिकेट खिलाड़ी पहले से भी जुड़े रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू और कीर्ति आजाद जैसे क्रिकेटर कांग्रेस में आने से पहले बीजेपी में ही थे। इसके अलावा टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का दामन थामा और वह पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद भवन पहुंचे हैं। एक अन्य पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान भी अभी यूपी की योगी सरकार में मंत्री हैं।


कोलकाता : धोनी के आउट होते ही मैच देख रहे फैन को लगा सदमा, मौके पर हुई मौत

धोनी के नाम पर इस शख्स ने खोला रेस्टोरेंट, माही के फैन्स को मुफ्त में मिलता है खाना

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)