Makar Sankranti 2021: घर में लानी है खुशहाली तो मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान

  • Follow Newsd Hindi On  
Makar Sankranti 2021: घर में लानी है खुशहाली तो मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान

Makar Sankranti 2021:  सूर्य देव इस समय धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को ही संक्रांति कहा जाता है। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है, तो इस राशि परिवर्तन को मकर संक्रांति कहा जाता है। पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। धनु राशि से सूर्य देव निकल कर मकर राशि में इस दिन प्रवेश करेंगे। मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है। इस दान का विशेष महत्व माना गया है।

ये पौष माह चल रहा है। मकर संक्रांति पौष मास का प्रमुख पर्व माना जाता है। इस दिन से माघ मास का आरंभ होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति पर पूजा पाठ, स्नान और दान के लिए सुबह 8.30 बजे से शाम 5.46 तक पुण्य काल रहेगा। इस साल मकर संक्रांति पर मकर राशि में कई महत्वपूर्ण ग्रह एक साथ गोचर करेंगे।


दान देने के पीछे कारण यह होता है कि यह जरूरतमंदों को ही किया जाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, दान ऐसे व्‍यक्ति को दिया जाना चाहिए जो जरूरतमंद हो और इसका सदुपयोग करे। तभी दान का फल प्राप्‍त होता है। ऐसी मान्‍यता है कि दान अच्‍छे मन से करना चाहिए और इसको देने के बाद इसका पश्चाताप भी नहीं करना चाहिए। वरना दान देने वाले को इसका फल और पुण्य नहीं मिलता।

ऐसा माना जाता है कि, दान देने के पीछे व्‍यक्ति का लक्ष्‍य किसी तरह का दिखावा करना या यश पाना नहीं होना चाहिए। दान देते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जो चीजें दान कर रहे हैं, वे अच्‍छी हों ऐसा न हो कि आप पुरानी और अपने उपयोग में न लाई जाने वाली पुरानी, बेकार चीजें लोगों को दान करें। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन आप दान में नमक, घी और अनाज भी दान कर सकते हैं। इसका भी बहुत महत्व है।

Makar Sankranti 2021: पूजा विधि


-इस दिन सुबह उठकर स्नान करें।
-यदि किसी पवित्र नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर में जिस जल से स्नान करें।
-नहाते वक्त उसमें गंगाजल की कुछ बूंदें मिला लें।
-स्नान के बाद पूजा आरंभ करें।
-सूर्य देव समेत सभी नव ग्रहों की पूजा करें।
-इसके बाद जरूरतमंदों को दान दें।
-इस पर्व पर खिचड़ी का सेवन करना भी शुभ माना जाता है।
-इस दिन दान करना भी शुभ माना गया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)