Makhdumpur Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: क्या RJD के गढ़ में सेंध लगा पाएगा एनडीए गठबंधन? जानें मखदुमपुर सीट का समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
makhdumpur vidhan sabha

Makhdumpur Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: मखदुमपुर बिहार की सबसे वीआईपी विधानसभा सीट है।  इस विधानसभा क्षेत्र से कई बड़े मंत्री चुनाव जीते है। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा, पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामाश्रय प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा, पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के अलावा पूर्व सीएम जीतनराम मांझी शामिल हैं।

पिछली बार इस वीआईपी सीट से आरजेडी के सुबेदार दास ने हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी को हराकर जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में जीतन राम मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी ने मखदुमपुर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके है। जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए में शामिल हो चुकी है।


Makhdumpur Vidhan Sabha: मखदुमपुर विधानसभा सीट का इतिहास

इस विधानसभा का गठन साल 1952 में हुआ था। 2009 के परिसीमन के बाद मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ बदलाव हुए हैं। पहले विधानसभा क्षेत्र में मखदुमपुर प्रखंड के अलावा रतनी प्रखंड की नौ पंचायतें थीं। परिसीमन के बाद रतनी की नौ पंचायतें जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में आ गईं। इसके बदले काको की आठ पंचायतों को मखदुमपुर विधानसभा से जोड़ा गया।

वर्तमान समय में मखदुमपुर क्षेत्र में मखदुमपुर प्रखंड की 22, मखदुमपुर नगर पंचायत की 22 के अलावा काको प्रखंड के दक्षिणी भाग की आठ पंचायत शामिल हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। 1952 के चुनाव में यहां सोशलिस्ट पार्टी के विधायक रहे हैं।

दूसरी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी ने इस सीट पर कब्जा जमाया है। 1957 में यह चुनाव हुआ था। कांग्रेस पार्टी 1995 तक मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में यहां से जीत हासिल की। अब तक मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से सात बार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विजयी रहे हैं।


2015 विधानसभा में आरजेडी को मिली थी जीत

पिछली बार यहां से आरजेडी के सुबेदार दास ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी को हराकर जीत इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था। मखदुमपुर सीट से आरजेडी विधायक सुबेदार दास ने 2015 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और मांझी जैसे बड़े नेता को शिकस्त दी।

मखदुमपुर विधानसभा सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर रविदास समुदाय के लोगों की आबादी काफी है, साथ ही यहां यादव, कुर्मी, मुस्लिम और कुशवाहा भी बहुत भारी संख्या में रहते हैं। इन सभी को आरजेडी के पारंपरिक वोट माना जाता हैं। इसी वजह से यहां आरजेडी को हराना किसी भी पार्टी के लिए ढेड़ी खीर साबित होगा।

Makhdumpur Vidhan Sabha winner: मखदुमपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Subedar Das RJD 66631 Jitan Ram Manjhi HAM(S) 39854
2010 Jitan Ram Manjhi JD(U) 38463 Dharmraj Paswan RJD 33378
2005-10-01 Krishnandan Prasad Varma RJD 32252 Ramashray Prasad Singh JD(U) 23628
2005-02-01 Ramashray Prasad Singh LJP 44050 Bagi Kumar Varma RJD 39479
2000 Vagi Kumar Verma RJD 62996 Ram Jatan Sinha INC 55626
1995 Bagi Kumar Verma JD 61143 Ram Jatan Sinha INC 36250
1990 Ram Jatan Sinha INC 60974 Anil Kumar JD 41833
1985 Ram Jatan Sinha INC 60894 Rajendra Prasad IND 42953
1980 Rameshrey Pradhan Singh INC(I) 57072 Ram Yalan Sinha JNP(JP) 28724
1977 Ram Jatan Sinha JNP 38405 Ramashraya Prasad Singh INC 22979
1972 Ram Sawroop Ram INC 20971 Mahabir Choodhry NCO 17546
1969 Mahabir Choudhary INC 13595 Sukhdeo Prasad SHD 8182
1967 L. Ram SSP 16995 M. Choudhary INC 9667
1962 Sukhdeo Prasad Verma INC 19164 Yadunandan Sharma IND 6375
1957 Mithileshwar Prasad Singh INC 9412 Shail Kumari IND 3483
1951 Rameshwar Yadav IND 6530 Shanti Devi INC 5760

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)