VIDEO: टेस्ट के पहले दिन ही टूट गया अंगूठा, मैल्कम मार्शल ने एक हाथ से की बैटिंग, फिर चटकाए 7 विकेट

Follow न्यूज्ड On  

किसी भी खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने और चमक बिखेरने के लिए फिटनेस की अहमियत काफी अधिक है। खेल के मैदान में किसी खिलाड़ी का चोटिल हो जाना भी खेल का एक अभिन्न हिस्सा है। इसीलिए आजतक शायद कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं हुआ जिसे चोट से दो-चार न होना पड़ा हो। क्रिकेट का खेल भी इससे अछूता नहीं है। चोट के चलते कई खिलाड़ियों के करियर बर्बाद हो गए। हालाँकि, ऐसे कई वाकये भी हुए हैं जब बुरी तरह चोटिल होने के बावजूद खिलाड़ियों ने मैदान नहीं छोड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए जी-जान से खेलते रहे। ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ‘स्पोर्ट्समैन स्पिरिट’ के सही मायने बताए। आज हम एक ऐसे महान क्रिकेटर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने ऐसा कुछ कारनामा कर दिखाया था। उस क्रिकेटर का नाम है मैल्कम मार्शल।

पढ़ें: सुनील गावस्कर की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

क्रिकेट के प्रशंसक मैल्कम मार्शल के नाम से भलीभांति अवगत होंगे। 80 के दशक में मैल्कम मार्शल के नाम की तूती बोलती थी। वेस्टइंडीज़ के इस घातक तेज गेंदबाज से दुनियाभर के बल्लेबाज खौफ खाते थे। लेकिन 1984 में हेडिंग्ली टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए मार्शल ने जिस बहादुरी की मिसाल पेश की, वो इतिहास में दर्ज हो गया। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट मैच के पहले ही दिन मार्शल के बाएं हाथ का अंगूठा टूट गया। लेकिन इससे मार्शल का हौसला नहीं टूटा। मार्शल की टूटी उंगली में प्लास्टर लगा और डॉक्टरों ने उन्हें दो हफ्ते का विश्राम लेने की सलाह दी। लेकिन मार्शल कहाँ मानने वाले थे।

एक हाथ से की बैटिंग

इंग्लैंड ने पहली पारी में 270 रन बनाए थे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की ओर से लैरी गोम्स टिके हुए थे। एक-एक कर नौ बल्लेबाज पवैलियन का रास्ता नाप चुके थे। नौवें विकेट के रूप में जोएल गार्नर के आउट होने के बाद चोटिल हुए मार्शल को बैटिंग करने आना था। तब लैरी गोम्स 96 रन पर नाबाद थे और अपने शतक के करीब पहुंच रहे थे। लोगों को लगा कि अब गोम्स का शतक नहीं हो पाएगा। लेकिन मार्शल अपना टूटा अंगूठा लेकर बल्लेबाजी करने उतरे और सिर्फ एक हाथ से बैट पकड़कर बल्लेबाजी की। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शायद ये पहला मौका था, जब किसी बल्लेबाज ने एक हाथ से बैटिंग की हो। लेकिन मार्शल ने बखूबी ये कमाल करके दिखाया।

गोम्स की सेंचुरी पूरी करवाने के लिए मार्शल दूसरे छोर पर मजबूती से डटे रहे और एक हाथ से बल्लेबाजी करते रहे। हालांकि आखिरी विकेट उनका ही गिरा, लेकिन तब तक गोम्स शतक लगा चुके थेऔर वेस्टइंडीज ने अपनी पारी में बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की थी। मार्शल ने अपनी इस साहसिक पारी में 8 गेंदों में 1 चौके की मदद से 4 रन बनाये।

कपिल देव की वो पारी जो वनडे क्रिकेट की सबसे महान पारियों में गिनी जाती है

मार्शल की जांबाजी की कहानी यहीं पर खत्म नहीं होती। इसके बाद फील्डिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम में मार्शल ने टूटे अंगूठे के साथ शानदार बॉलिंग करते हुए 53 रन देकर इंग्लैंड के 7 विकेट भी चटकाए। मार्शल की आग उगलती गेंदों का सामना करने की हिम्मत किसी इंग्लैंड के बल्लेबाज में नहीं हुई और पूरी टीम महज 159 रन पर सिमट गई। अगली पारी में वेस्टइंडीज ने 2 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिए और 8 विकेट से जीत गयी। मैल्कम मार्शल ने आज ही के दिन (16 जुलाई) ये कारनामा कर दिखाया था।

देखें वीडियो:

This post was last modified on July 16, 2019 7:24 PM

Share
Published by

Recent Posts

NCB ने Sushant Singh Rajput के दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

एनसीबी ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया है और मुंबई लाया जा…

May 28, 2021

BJP के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्‍पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…

May 16, 2021

ऐसी फिल्में चाहता हूं, जिस पर 50 साल बाद गर्व कर सकूं: राजकुमार राव

अभिनेता ने अपनी फिल्मोग्राफी के बारे में साझा किया कि वह किय तरह की फिल्में…

May 15, 2021

Coronavirus Live Updates: दिल्ली में शुरू होगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक, CM केजरीवाल

लेकिन राहत इसलिए है क्योंकि बीच में यह आंकड़ा 4 लाख के पार भी पहुंच…

May 15, 2021

Chand Raat Mubarak 2021 Messages: ईद के चांद के दीदार पर इन शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings के जरिए दें मुबारकबाद

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10 वीं शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर…

May 11, 2021

Eid ul Fitr 2021: ईद की खुशियां हजार! जानें क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार

ज्यादातर लोग ईद को इसी रूप में देखते-जानते और मानते हैं. लेकिन ईद मनाते क्यों…

May 11, 2021