अवैध तरीके से भारत में घुस रहे मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
अवैध तरीके से भारत में घुस रहे मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब गिरफ्तार

मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को भारतीय एजेंसियों ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अवैध तरीके से भारत में दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब गैरकानूनी तरीके से भारतीय तटों पर पहुंचे थे। उन्हें तूतीकोरिन बंदरगाह से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह भारत में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे।  अदीब “विर्गो 9” नामक पोत से थूथुकुडी पहुंचे था। इसमें 10 लोग सवार थे। अदीब को आईबी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। एजेंसियों ने यह नहीं बताया कि अभी अदीब को कहाँ रखा गया है।


अदीब की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम रिपोर्ट की सत्यता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम मालदीव की सरकार से संपर्क करेंगे और पता लगाएंगे कि क्या ये रिपोर्ट सच हैं?

बता दें कि अदीब को भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था और मालदीव में जेल की सजा दी गई थी। इसके अलावा साल 2015 में अहमद अदीब को मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम की हत्या की साजिश में गिरफ्तार किया गया था। हालाँकि, 2018 में मालदीव की सुप्रीम कोर्ट ने अहमद अदीब को आतंकवाद के आरोपों से बरी कर दिया था।

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का दावा- ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा मारा गया, सिर पर था 10 लाख डॉलर का इनाम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)