मल्लिका शेरावत ने 2009 में ही कमला हैरिस के राष्ट्रपति बनने की कर दी थी भविष्यवाणी

  • Follow Newsd Hindi On  
मल्लिका शेरावत ने 2009 में ही कमला हैरिस के राष्ट्रपति बनने की कर दी थी भविष्यवाणी

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव (Us Election) में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत हुई है। जो बाइडन (Joe Biden) अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे। इसके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस (Kamala Harris) भी उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई हैं। पहली बार अमेरिका की उप राष्ट्रपति एक महिला बनने जा रही हैं।

कमला के जीत के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) चर्चा में आ गई हैं। दरअसल उन्होंने साल 2009 में कमला हैरिस से मुलाकात के बाद एक ट्वीट कर के लिखा था कि, कमला अमेरिका की राष्ट्रपति बन सकती हैं। राष्ट्रपति न सही कमला अब अमेरिका की उप राष्ट्रपति बन गई हैं। इसी के बाद से मल्लिका का 11 साल पुराना ट्वीट अचानक से चर्चा में आ गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।



कमला हैरिस की मां श्यामला कैंसर के क्षेत्र में वैज्ञानिक थीं। उनके पिता का नाम डोनाल्ड हैरिस था। कमला का जन्म अमेरिका में ही हुआ था। हालांकि बाद में माता-पिता में तलाक हो गया। परिवार में हमेशा भारतीय संस्कारों को ही प्राथमिकता थी। कमला आमतौर पर खुद के भारतीय मूल का होने के कारण गर्व करती हैं। उन्होंने इसे कभी छिपाने की  भी कोशिश नहीं की।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)