अमरावती: आइसोलेशन वार्ड में घुस शख्स ने की महिला से जबरदस्ती, कहा- संबंध बनाओ, वरना नहीं मिलेगा खाना

  • Follow Newsd Hindi On  
Gang-rape of a female laborer in an under construction building

इस समय देश कोरोना वायरस (Lockdown) के प्रकोप से जूझ रहा है। इस वायरस से अबतक कई हजारों लोगों की जान चली गई है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में कुछ छूट के साथ लॉकडाउन लगा रखा है। इस लॉकडाउन में वैसे तो हर किसी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन गरीब मजदूर इसमें सबसे ज्यादा पिस रहे हैं।

अभी एककाद दिन पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कई मजदूर ट्रने की चपेट में आने से मौत के मुंह में समा गए थे। लॉकडाउन के बीच ही अब महाराष्ट्र के अमरावती जिले से आइसोलेशन वार्ड में रह रही महिला के साथ अवैध संबंध (Illegal Relationship) बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, पीड़ित महिला मुंबई में अपने परिवार के साथ मजूदरी करती है। लॉकडाउन के चलते महिला वापस अपने गांव लौट रही थी लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते नियमों का पालन करते हुए महिला ने खुद 14 दिन के लिए क्वारंटीन (Quarantine) करने का फैसला किया।

महिला गांव के ही स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड (Isoalation Ward) में रहने लगी। रविवार (10 मई) को पाटिल रंजीत नाम का एक शख्स रात के वक्त आइलोशन वार्ड में घुस गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। उसने महिला को धमकी दी कि अगर वह उसके साथ संबंध नहीं बनाती है तो उसे खाना नहीं दिया जाएगा।

हालांकि महिला ने उसकी बात नहीं मानी और शोर मचा दिया। जिसके बाद कई सारे लोग वहां जमा हो गए और आरोपी शख्स को पकड़ लिया। लोगों ने इस घटना की गंभीरता समझते हुए इसकी सूचना पुलिस मेंदे दी।


मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने तुरंत केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि व्यक्ति नशे की हालत में था। महिला ने आरोप लगाया है कि वह अश्लील शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था।


कोहली ने महाराष्ट्र पुलिस के सम्मान में बदली अपनी डीपी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)