अयोध्या : युवक कर रहा था गोवंश के साथ दुष्कर्म , CCTV में कैद हुआ मामला

  • Follow Newsd Hindi On  

अयोध्या पूरे देश में धर्मनगरी के नाम से प्रसिद्ध है। ये भगवान राम की जन्मस्थली होने के कारण विशेष आस्था का केंद्र भी है। फिलहाल अयोध्या से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां गौवंश के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। खबरों के मुताबिक, सरयू नदी के किनारे गौवंश के साथ दुष्कर्म किया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने अपराधी को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया है।

क्या है पूरा मामला

मीडिया खबरों के अनुसार मामला अयोध्या कोतवाली के नयाघाट पुलिस चौकी क्षेत्र का है। कहा जा रहा है कि युवक गोवंश से काफी दिनों से दुष्कर्म किया करता था लेकिन किसी को पता नहीं चलता था लेकिन जब वहां सीसीटीवी कैमरा लग गया तो वारदात कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि सरयू नदी के किनारे जब गौवंश घास चर रही थीं। इसी दौरान आरोपी युवक ने गौवंश के साथ दुष्कर्म किया। इस पूरी वारदात का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी जानवरों के साथ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। साल 2018 में इसी तरह की एक घटना हरियाणा के मेवात जिले से सामने आई थी। तब बकरी के साथ बलात्कार किया गया था। इस घटना के बाद मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के सुठालिया इलाके में गाय के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया गया था। ग्रामीणों को इस अमानवीय कृत्य के लिए एक बुजुर्ग आदमी पर संदेह किया था। दरअसल, जब एक स्थानीय व्यापारी शुक्रवार की रात घर लौट रहा था तो उसने देखा कि संदिग्ध बुजुर्ग व्यक्ति गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)