पीलीभीत सीट छोड़, करनाल से चुनाव लड़ सकती हैं मेनका गांधी

  • Follow Newsd Hindi On  
पीलीभीत सीट छोड़, करनाल से चुनाव लड़ सकती हैं मेनका गांधी

2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी दल अपने प्रत्याशियों के चयन में लग गए हैं।  वहीं कई नेता भी अपनी पसंद के मुताबिक सीट हासिल करने की जुगत में जुट गए हैं। खबरों की मानें तो  मेनका गांधी अपनी परंपरागत पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं।

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी इस बार करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपनी मंशा जाहिर कर दी है। माना जा रहा है कि मेनका गांधी हरियाणा की करनाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन प्रदेश स्तर पर उनके नाम की सहमति नहीं बन पा रही है। प्रदेश के कुछ नेताओं ने कहा है कि मेनका गांधी को हरियाणा की ही कुरूक्षेत्र सीट से लड़ाया जाए जिसके लिए फिलहाल मेनका गांधी तैयार नही हैं। फिलहाल करनाल से बीजेपी के अश्वनी कुमार सांसद हैं, लेकिन वो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ हैं।


वरुण गांधी लड़ सकते हैं पीलीभीत से चुनाव

मेनका गांधी ने पीलीभीत से पहली बार 1989 में चुनाव जीता था और यहां से वे 3 बार सांसद रही हैं। इस बार वे चाहती हैं कि पीलीभीत से उनके बेटे वरुण गांधी चुनाव लड़ें। वरुण गांधी 2009 में पीलीभीत से चुनाव लड़कर पहली बार सांसद बने थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी पीलीभीत से और मेनका गांधी आंवला से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। बता दें कि वरुण गांधी उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर सीट से सांसद हैं। बहरहाल, मेनका गांधी और वरुण गांधी के भविष्य पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ही लेंगे।

सूत्रों की मानें तो इस बार बीजेपी उत्तर प्रदेश से कई वर्तमान सांसदों के टिकट काटने जा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किन सांसदों के टिकट देगी और किनका पत्ता साफ हो सकता है।


मोतीलाल नेहरू से प्रियंका गांधी तक, नेहरू-गांधी परिवार से कितने नेता हुए?


पंजाब की इस सीट से मनमोहन सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी में कांग्रेस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)