Maner Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: मनेर में आरजेडी प्रत्याशी भाई वीरेंद्र ने एनडीए उम्मीदवार निखिल को दी मात

  • Follow Newsd Hindi On  

Maner Vidhan Sabha Seat: पटना जिले के अंतर्गत आने वाली मनेर विधानसभा सीट पर भी इस बार आरजेडी प्रत्याशी भाई वीरेंद्र ने जीत हासिल की है। हालांकि बीजेपी-जदयू गठबंधन ने इस बार आरजेडी के विजय अभियान को रोकने की पुरजोर कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे।

मनेर सीट का राजनीतिक इतिहास 

मनेर सीट पर 1952 से अब तक 16 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, शुरुआती दशकों में यहां से कांग्रेस को सफलताए मिली। लेकिन पिछले कुछ वक्त में कांग्रेस यहां से पूरी तरह नदारद हो गई। 2005 के बाद से ही राष्ट्रीय जनता दल ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा हुआ है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

मनेर विधानसभा में यादव बहुल्य इलाका है। यहां करीब एक लाख से अधिक यादव वोटर हैं, उसके बाद सवर्ण, महादलित वोटरों का नंबर आता है। ऐसे में ज्यादातर राजनीतिक दल  इसी जातिगत समीकरण के इर्द-गिर्द अपनी रणनीति बुनते हैं। साल 2015 के चुनाव के हिसाब से यहां पर कुल वोटरों की संख्या 3 लाख के करीब वोटर हैं।

Maner Vidhan Sabha: विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 

पिछले विधानसभा चुनाव में ये सीट राजद के खाते में गई थी. राजद प्रत्याशी वीरेंद्र यादव को यहां पर करीब 90 हजार वोट मिले थे, वहीं बीजेपी के श्रीकांत निराला को 66 हजार वोट मिल पाए थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – निखिल आंनद


आरजेडी –  भाई वीरेंद्र

राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी – रामस्वरूप चौहान

भारतीय मोमिन फ्रंट – शिव कुमार सिंह

Maner Vidhan Sabha winner : मनेर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Bhai Virendra RJD 89773 Shrikant Nirala BJP 66945
2010 Bhai Virendra RJD 57818 Srikant Nirala JD(U) 48217
OCT 2005 Shrikant Nirala RJD 34669 Sacchidanand Rai JD(U) 30538
FEB 2005 Srikant Nirala RJD 37911 Sacchidanand Rai JD(U) 29517
2000 Bhai Birendra SAP 52491 Shrikant Nirala RJD 47856
1995 Srikant Nirala JD 36813 Bhai Birendra IND 34135
1990 Srikant Nirala INC 26220 Suryadeo Tyagi JD 21089
1985 Rajmati Devi INC 38096 Suryadeo Tyagi LKD 17471
1984 R.Devi(W) INC 35423 P.Chandra ICS 16925
1980 Ram Nagina Singh IND 36268 Suryadeo Tyagi JNP(SC) 17459
1977 Suryadeo Singh JNP 33279 Ram Nagina Singh INC 25983
1972 Ram Nagina Singh NCO 39429 Mahabir Gope INC 23974
1969 Mahabir Gope INC 17369 Ram Nagina Singh SHD 16245
1967 R. N. Singh IND 20505 B. D. Singh INC 12282
1962 Budhdeo Singh INC 9687 Sribhagwan Singh IND 5111
1957 Shribhagwan Singh CPI 9807 Rameshwar Prasad Shastri INC 7236
1951 Rameshwar Prasad Shastri INC 8240 Jagdeo Prasad Singh IND 2429

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)