भारतीय नौसेना दिवस पर मनोज तिवारी ने शेयर की अमेरिकी युद्धपोत की तस्वीर, जमकर हुए ट्रोल

  • Follow Newsd Hindi On  

आज भारतीय नौसेना दिवस है। नौसेना की बहादुरी को याद करते हुए हर साल 4 दिसंबर को नेवी डे मनाया जाता है। नेता और सेलिब्रिटी लोग अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की दीवारों पर गर्व और गौरव से भरे शुभकामना संदेश टांगते हैं। नेता होने के नाते दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी टांगी। लेकिन गच्चा खा गए। काहे से कि अपने शुभकामना संदेश के साथ मनोज तिवारी ने जिन समुद्री युद्धपोतों का तस्वीर चस्पा किया वो अमेरिका के थे।

नौसेना दिवस के मौके पर अपने बधाई संदेश में मनोज तिवारी ने ट्विटर पर लिखा, “अत्यंत साहस और निष्ठा भाव से राष्ट्र सेवा की सुरक्षा में समर्पित सभी भारतीय नौ सैनिकों को नौ सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”



मनोज तिवारी की इस ट्वीट के साथ डाली गई तस्वीर में भारतीय तिरंगे की बजाय अमेरिका का झंडा भी लहराता हुआ साफ़ देखा जा सकता है। जिसे मनोज तिवारी नहीं देख सके और ट्विटर पर साझा कर दिया। लेकिन, बाज-सी नज़र वाले ट्विटर यूजर्स से कैसे बच पाते? सो घेर लिए गए। जनता ने सांसद महोदय को बेतरह ट्रोल कर दिया है। उदाहरण के लिए कुछ ट्वीट देखिए:

कीर्ति सक्सेना लिखती हैं, “इससे अच्छा कैप्टन जैक स्पैरो ( फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन का किरदार) का ही लगा देते!”

पृथ्वी नाम के एक यूजर ने लिखा, “नौसैनिक नहीं दिख रहे फोटो में, और हाँ, पीछे यूएस का फ्लैग है।”

श्रीधर ने बीजेपी आईटी सेल पर निशाना साधा है।

अर्चना मिश्रा लिखती हैं, “दूसरे नम्बर के शिप पर अमेरिका का झंडा, वाह इतने अंधे हो गए, बधाई भारत को दे रहे, झंडा अमेरिका का लगा है।”

अरुण अरोड़ा ने लिखा, “मोदी जी अमेरिका में भी चुनाव लड़ेंगे इस बार? इसलिए पूछ रहा हूँ क्योंकि दूसरी शिप पर यूएस का झंडा है।”

ढोकला साइंटिस्ट नाम के एक यूजर ने लिखा, “रिंकिया के पापा, आपने शायद यूएस नेवी की फोटो चिपका दिया।”

मयंक सक्सेना ने कहा, “ऊपर से ऑर्डर आया है, सेना के नाम पर वोट लेने हैं, अब वो चाहे भारत की हो या अमरीका की।”

वहीं, रोफल गांधी ने लिखा, “फोटो में समुद्री लुटेरे तो अपने ही हैं लेकिन नौसेना अपनी नहीं है। फोटो हटा दीजिये।”

आपको बता दें, इस मामले में मनोज तिवारी ने सफाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि बरछी भाला लेकर जुटे मित्रों ये भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के संयुक्त अभ्यास का चित्र है जो indian rakshak की website से ली गई है।

ज्ञात हो कि नौसेना दिवस 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत हासिल करने वाली भारतीय नौसेना की शक्ति और वीरता के सम्मान में मनाया जाता है। ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला बोल दिया था। इस ऑपरेशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए 4 दिसंबर को हर साल नौसेना दिवस मनाया जाता है।


Indian Navy Day 2019: 4 दिसंबर को भारत में नौसेना दिवस क्यों मनाया जाता है? क्या था ऑपरेशन ट्राइडेंट?

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)