प्रियंका गांधी के रोड शो में चोरों की चांदी, 50 मोबाइल फोन और पर्स हुए चोरी

  • Follow Newsd Hindi On  
प्रियंका गांधी के रोड शो में चोरों की चांदी, 50 मोबाइल फोन और पर्स हुए चोरी

प्रियंका की सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद कांग्रेस पूरे उत्साह में दिख रही है। प्रियंका ने लोकसभा चुनाव का आगाज देश के सबसे बड़े सूबे की राजधानी लखनऊ से किया। लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करते हुए प्रियंका अपने भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में रोड शो के लिए निकलीं।

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद करने के लिए बेताब नजर आए। लेकिन रोड शो के लिए जुटी इसी भीड़ में चोरों ने अपने हाथ भी साफ कर लिए और 50 से ज्यादा मोबाइल उड़ा ले गए। दरअसल, रोड शो के दौरान काफी भीड़ चल रही थी।


इसी रोड़ शो का हिस्सा कई चोर भी बने। और मौका पाकर चोरों ने कई लोगों के मोबाइल और फोन उड़ा ले गए। जब प्रियंका गांधी का काफिला लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में पहुंच तो कई कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन गायब हो गए।

इसी दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक आदमी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, उस व्यक्ति के पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने छोड़ उस युवक को छोड़ दिया।

वहीं कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि चोरी की शिकायत उन्होंने सरोजनीनगर थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह से किया। लेकिन इंस्पेक्टर ने मामला तक दर्ज नहीं किया। मोबाइल चोरी करने वाले गैंग या व्यक्ति ने रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसीएम प्रसाशन का फ़ोन चुरा लिया।


पुलिस साइबर सेल के सीओ अभय मिश्रा ने बताया कि 50 से ज्यादा लोगों ने फोन चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इन पीड़ित लोगों में एसीएम प्रसाशन भी शामिल है। मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन की जा रही है।

तस्वीरों में देखें प्रियंका गांधी का लखनऊ रोड शो

लखनऊ में रोड शो से पहले प्रियंका गांधी की ट्विटर एंट्री

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)