Marhaura Vidhan Sabha Seat: मढ़ौरा विधानसभा में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी आरजेडी

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Election Results 2020: ये है 243 विधानसभा सीटों के विजेताओं की पूरी लिस्ट, यहां देखें

Marhaura Vidhan Sabha Seat: सारण जिले में आने वाले मढ़ौरा विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनावों से आरजेडी का कब्जा रहा है। पिछली बार जदयू और राजद ने मिलकर चुनाव लड़ा था जिसमें बीजेपी उम्मीदवार लाल बाबू राय की हार हुई थी। लेकिन इस बार के बदले हुए समिकरणों में पासा पलटने की उम्मीद जताई जा रही है।

मढ़ौरा विधानसभा सीट एनडीए से जेडीयू (JDU) के खाते में गई है और उसने यहां से अलताफ राजू को मैदान में उतारा है। वहीं, आरजेडी (RJD) के टिकट पर यहां से जितेंद्र कुमार राय महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। जबकि एलजेपी (LJP) ने इस सीट से विनय कुमार को टिकट दिया है।


मढ़ौरा सीट का इतिहास

1952 के उप-चुनाव को मिलाकर अब इस सीट पर कुल 17 चुनाव हुए हैं। इनमें छह बार कांग्रेस, तीन-तीन बार RJD और निर्दलीय, दो बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और एक-एक बार जनता दल, जनता पार्टी और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम-यादव और राजपूत वोटरों का खासा दबदबा है। वहीं यहां पर ब्राह्मणों की भी निर्णायक भूमिका हैं।

कुल वोटरः 2.59 लाख


पुरुष वोटरः 1.39 लाख (53.6%)

महिला वोटरः 1.20 लाख (46.3%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 5 (0.001%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनावों में जितेंद्र कुमार राय ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया था> राय को 47.61 फीसदी वोट मिले थे, वहीं बीजेपी के लाल बाबू राय को 35.68 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे>

Marhaura Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – अलताफ राजू

आरजेडी – जितेंद्र कुमार राय

लोजपा – विनय कुमार

Marhaura Vidhan Sabha winner :  मढ़ौरा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

 

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Jeetendra Kumar Rai RJD 66714 Lal Babu Ray BJP 49996
2010 Jitendra Kumar Rai RJD 26374 Lal Babu Ray JD(U) 20750
OCT 2005 Lal Babu Ray IND 35628 Jeetendra Kumar Rai JD(U) 13129
FEB 2005 Lal Babu Ray IND 29424 Yadu Banshi Ray RJD 18457
2000 Yadubanshi Rai RJD 68463 Surendra Sharma SAP 45573
1995 Yaduvanshi Rai JD 51307 Surender Sharma IND 18516
1990 Surendra Sharma IND 33711 Yadubanshi Roy JD 26720
1985 Bhishma Prasad Yadav INC 45930 Ram Deo Singh JNP 15830
1980 Bhishma Prasad Yadav INC(I) 37207 Amar Kr. Pandey IND 27989
1977 Surya Singh JNP 26101 Bhishma Prasad Yadav INC 14908
1972 Bhishm Prasad Yadav INC 20421 Amar Kumar Pande SUC 16941
1969 Bhishma Prasad Yadav INC 15566 Janardan Prasad Singh SSP 10972
1967 D. Laljee SSP 17319 S. Singh INC 11446
1962 Suraj Singh INC 11722 Devi Lal Jee PSP 7704
1957 Devi Laljee PSP 7300 Sukhdeo Narain Singh Mahtha INC 7227
1952 J. Prasad Sinha PSP 9621 Shanti Devi INC 9535
1951 Ram Swarup Devi INC 11630 Devi Lal IND 3231

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)