Masaurhi Vidhan Sabha Seat: RJD और JDU के बीच होगी कड़ी टक्कर, जीत की तलाश में दोनों पार्टी

  • Follow Newsd Hindi On  
Masaurhi Vidhan Sabha Seat result and history

Masaurhi Vidhan Sabha Seat: मसौढ़ी सीट पर चुनावी जंग बेहर रोमांचक होती दिख रही है। दरअसल यहां हर चुनाव में राजनीतिक समीकरण के साथ चेहरे बदलते रहे हैं। पूनम देवी को छोड़ कर इस विधानसभा क्षेत्र से किसी विधायक को दोबारा जीत नसीब नहीं हुई। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यहां कौन विजयी पताका फहराएगा।

मसौढ़ी सीट का इतिहास

मसौढ़ी विधानसभा सीट  1957 में बनी थी, तब ये SC के लिए सुरक्षित थी। लेकिन फिर इसे सामान्य सीट बना दिया गया और 2010 तक ये सीट सामान्य सीट ही रही, मगर उसके बाद फिर इसे दोबारा SC सीट बना दिया गया। पिछले 25 साल के दौरान यहां सिर्फ राजद और जदयू को ही जीत मिल पाई है, बाकि दलों को यहां से निराश ही लौटना पड़ा है।


Masaurhi Vidhan Sabha : इस सीट का चुनावी समीकरण

मसौढ़ी सीट पर मुख्य रूप से यादव और दलित वोटरों का खासा दबदबा है। यहां यादव वोट सबसे अधिक हैं, ऐसे में हर दल इसी हिसाब से अपने उम्मीदवार चुनता है। यहां करीब 3 लाख वोटर हैं, इनमें से 1.61 लाख पुरुष हैं और 1.40 लाख के करीब महिला वोटर हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 

लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद साल 2015 में जदयू से ये सीट छिन गई थी, क्योंकि गठबंधन की वजह से ये सीट राजद के खाते में गई थी। राजद की प्रत्याशी रेखा देवी को पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से 90 हजार के करीब वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। वहीं हम पार्टी के नूतन पासवान को सिर्फ 50 हजार वोट मिल पाए थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

लोजपा – परशुराम कुमार


राजद- रेखा देवी

जदयू- नूतन पासवान

भारतीय सब लोग पार्टी – सरिता पासवान

भारतीय पंचशील पार्टी – रामजी रविदास

राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी – दुखन पासवान

बहुजन मुक्ति मोर्चा – नरेश मांझी

पीपुल्स पार्टी आंफ इंडिया डेमोक्रेटिक- विमल चन्द्र दास

प्लुरल्स पार्टी – सुशील कुमार पासवान

एनसीपी – जितेंद्र कुमार

वंचित बहुजन अघाड़ी – सरोज देवी

अंबेदकर नेशनल कांग्रेस – चांद कुमारी

रिपब्लिकन पार्टी आंफ इंडिया – परमानंद पासवान

निर्दलीय – अनिल कुमार और सिकंदर पासवान

Masaurhi Vidhan Sabha winner : मसौढ़ी के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Rekha Devi RJD 89657 Nutan Paswan HAM(S) 50471
2010 Arun Manjhi JD(U) 56977 Anil Kumar LJP 51945
OCT 2005 Punam Devi JD(U) 41314 Raj Kishore Prasad RJD 30047
FEB 2005 Punam Devi JD(U) 36219 Raj Kishore Prasad IND 21232
2000 Dharmendra Prasad RJD 70370 Punam Devi SAP 48571
1995 Ganesh Pr. Singh JD 53512 Poonam Devi INC 31282
1990 Yougeshwar Gop IPF 31142 Poonam Devi INC 30176
1985 Punam Devi INC 47163 Ganesh Prasad Singh LKD 30097
1980 Ganesh Prasad Singh JNP(SC) 46334 Rabindra Prasad JNP(SR) 28654
1977 Ramdeo Prasad Yadav JNP 29326 Raj Kishore Prasad INC 28432
1972 Bhuwaneshwar Sharma CPI 28200 Brajnandan Sahaya BJS 26612
1969 Ram Devan Das BJS 17424 Bhuneshwar Sharma CPI 17320
1967 B. Sharma CPI 19182 D. Sharma INC 10742
1962 Saraswati Chaudhary INC 14140 Mahabir Prasad SWA 6411
1957 Nawal Kishore Singh INC 25904 Ram Nandan Singh IND 12214
1957 Saraswati Chaudhary INC 21347 Mahabir Prasad IND 9175

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)