मध्य प्रदेश में उमस बढ़ी

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 19 जुलाई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है। तेज धूप खिलने की वजह से गर्मी के साथ उमस का असर बढ़ गया है। राज्य में शुक्रवार को तेज धूप खिली है, मानसून कमजोर पड़ने से व बारिश का दौर थम जाने से उमस और गर्मी दोनों का असर बढ़ गया है। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक दर्ज किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर, उमरिया और सीधी में बारिश हुई है, वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों का डेरा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।


राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25़ 4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24 डिग्री, ग्वालियर का 26़ 3 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 36़ 1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 34 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36़ 7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36़ 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)