मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी, देर रात कमलनाथ से मिले भाजपा के तीन विधायक

  • Follow Newsd Hindi On  
मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी, देर रात कमलनाथ से मिले भाजपा के तीन विधायक

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की राजनीति में सियासी ड्रामा जारी है। कभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पलड़ा भार दिखता है, तो कभी कमलनाथ सरकार का। कांग्रेस ने जहां एक ओर अपने दिल्ली लाए गए विधायकों को बचाकर राहत की सांस ली, तो वहीं दूसरी ओर पार्टी ने देर रात भाजपा में ही सेंधमारी कर दी। मध्यप्रदेश में गुरुवार देर रात भाजपा के तीन विधायक शरद कौल, संजय पाठक और नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की, जिसके बाद मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, विधायक त्रिपाठी ने इस्तीफा देने से अभी इंकार किया है। माना जा रहा है कि यह तीनों विधायक आज कांग्रेस में शामिल होंगे।

इस बीच जब भोपाल में कांग्रेस जब भाजपा को झटका देने की तैयारी कर रही थी, उसी वक्त दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर पर शिवराज सिह चौहान, धर्मेद्र प्रधान, अरविंद मेनन की 8 घंटे बैठक चली। देर रात नरोत्तम मिश्रा भी दिल्ली पहुंच गए।


छतरपुर-टीकमगढ़ औए आसपास के कांग्रेस विधायकों राहुल लोधी, प्रद्युम्न लोधी सहित कुछ अन्य के भी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के संपर्क में होने की बात कही जा रही है।

इस बीच भाजपा नेता हितेश वाजपेयी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हमारे नेता नजर बनाए हुए हैं। कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है। सिंधिया खेमें के 35 विधायको ने कमलनाथ को समर्थन देने से इनकार कर दिया है। पहले कमलनाथ सरकार इससे निपट ले। हम अपने विधायकों को एकजुट रख लेंगे।”

MP के भाजपा नेता दिल्ली तलब

वहीं राज्य में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। राज्य के यह नेता पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को दिल्ली बुलाया गया है। दोनों नेता देर रात दिल्ली के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले से ही दिल्ली में हैं।


सूत्रों की माने तो भाजपा के कुछ विधायकों के कांग्रेस के साथ संपर्क में होने की खबरों से आलाकमान चौकन्ना है, वहीं कांग्रेस की स्थिति पर मंथन जारी है। आगामी समय में पार्टी का क्या रुख रहे और किस दिशा में आगे बढ़ा जाए इस पर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।


MP: कमलनाथ का ओरछा दौरा निरस्त

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)