मई दिवस : राहुल, प्रियंका ने श्रमिकों की मदद की लगाई गुहार

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मजदूरों को मई दिवस की बधाई देते हुए कहा कि श्रमिक भारत की रीढ़ हैं, अगर वे काम करना रोक दें, तो देश ठप्प पड़ जाएगा।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “श्रम दिवस पर करोड़ों बहनों और भाइयों को ढेरों शुभकामनाएं। इस देश का निर्माण आपकी मेहनत और वीरता से हुआ है। संकट के इस समय में हम आपको सलाम के साथ समर्थन देते हैं।”


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया, “लाखों मजदूरों को पलायन करना पड़ा और करोड़ों मजदूर संकट का सामना कर रहे हैं। मजदूर देश की रीढ़ हैं। अगर ये काम करना बंद कर दें तो, देश ठप्प पड़ जाएगा। कृपया उनकी मदद करें।”

कांग्रेस ने उन प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा पर भी प्रकाश डाला जो देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं और घर जाना चाहते हैं। पार्टी ने सरकार से ट्रेनों को तुरंत शुरू करने का आग्रह किया। एमएचए ने 29 अप्रैल को प्रवासियों के राज्य में प्रवेश की अनुमति दी है।

सरकार द्वारा प्रवासियों की दुर्दशा को जिस तरह से संभाला गया है, उस पर पार्टी प्रधानमंत्री की आलोचना करती रही है। 23 अप्रैल को सीडब्ल्यूसी ने भी अपने प्रस्तावों में इस मुद्दे को उठाया था।


–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)