लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं CPI-ML के Mehboob Alam, आज तक नहीं बना सके हैं खुद का पक्का मकान

  • Follow Newsd Hindi On  
चार बार से विधायक हैं Mehboob Alam, खुद के लिए नहीं बना सके हैं पक्का मकान

बीते 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के नतीजे आए थे। बिहार में एक बार फिर से एनडीए (NDA) की सरकार पूर्ण बहुमत से बनी है।

नतीजों के बाद ऐसे कई विधायक हैं जिनकी चर्चा किसी न किसी वजह से बनी हुई है। ऐसे ही एक विधायक हैं कटिहार जिले के बलरामपुर से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (CPI ML) के महबूब आलम (Mehboob Alam)।


महबूब ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के वरुण कुमार झा को 53078 मतों के अंतर से पराजित किया है। बता दें कि महबूब को चौथी बार विधायक चुना गया है।

महबूब के चर्चा की वजह जीत नहीं है।  वो जीत के अलावा  एक और वजह से चर्चा में हैं। वो वजह है उनकी सादगी। कोई भी नेता अगर चार बार से विधायक हो तो हमारे जेहन में ये जरूर आएगा कि वो बड़े ही आलीशान घर में रहता होगा, उसके पास कई गाड़िया होंगी, नौकर चाकर होंगे। लेकिन अगर आप महबूब के घर जाएंगे तो आपके ये सारे भ्रम टूट जाएंगे।


महबूब आज भी एक कच्चे मकान में रहते हैं। उन्होंने अपने इस मकान को लेकर कई बार कहा भी है कि, मैं जनता की सेवा के लिए विधायक बना हूं। उनकी सेवा मेरी प्राथमिकता है। मैं अपने साधारण होने का कभी प्रचार नहीं करना चाहता।

उनकी पत्नि ने भी कहा है  कि वो उनके जैसा पति पाकर धन्य हैं जो जनता की सेवा को अपनी प्राथमिकता मानता है।

आज जब राजनीति का मतलब ग्लैमर हो गया है तो ऐसे में महबूब आलम वाकई में एक प्रेरणा के रूप में सामने आते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)