मेक्सिको सीमा पर 800 अतिरिक्त जवानों को भेजेगा अमेरिका

  • Follow Newsd Hindi On  

वाशिंगटन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस मेक्सिको से लगी सीमा पर 800 अतिरिक्त जवानों की तैनाती के आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। ये जवान मध्य अमेरिका से अमेरिका में प्रवेश करने वाले प्रवासियों के काफिले को रोकने में सीमा गश्ती अधिकारियों की मदद करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएनएन से गुरुवार को कहा कि तैनाती के अंतिम विवरण पर काम किया जा रहा है, जिसमें ये बातें शामिल हैं कि जवान कहां से आएंगे और उनके विशिष्ट कार्य क्या होंगे।

अनुमान लगाया जा रहा है कि पेंटागन सक्रिय ड्यूटी वाले जवानों का इस्तेमाल कर इस मिशन के लिए काफी खर्च करेगा। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि क्या आंतरिक सुरक्षा विभाग, पेंटागन को इसकी प्रतिपूर्ति करेगा या नहीं।


अधिकारियों के अनुसार, पेंटागन पर व्हाइट हाउस से जवानों को दक्षिणी सीमा पर भेजे जाने के लिए दबाव बढ़ रहा है।

यह दबाव खास तौर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बार-बार सेना के इस्तेमाल की बात कहने के बाद बढ़ा है।

जवान प्रवासियों को रोकने के लिए प्राणघातक कार्रवाई में शामिल नहीं होंगे।


इसके बजाय उनके सीमा से लगे कई मुख्य बिदुंओं पर बाड़ लगाने, दीवार बनाने की सामग्री व दूसरे तकनीकी सहयोग प्रदान किए जाने की उम्मीद है।

जवान यह कार्य प्रवासियों के सीमा पार करने की कोशिश वाली जगहों पर करेंगे।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)