Video: जब धोनी ने कहा, गेंद ले लो नहीं तो कहेंगे संन्यास ले रहा हूँ

  • Follow Newsd Hindi On  
धोनी ने बल्लेबाजी कोच संजय बांगर से ली चुटकी, कहा: गेंद ले लो नहीं तो कहेंगे संन्यास ले रहा हूँ

मेलबर्न वनडे के बाद मैदान पर ऐसा कुछ हुआ जिसे जानकर आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएगे। मेलबर्न में खेले गए आखिरी वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया और सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। महेंद्र सिंह धोनी पहले और दूसरे वनडे के बाद तीसरे वनडे में भी 87 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल कर नाबाद रहे।

मैच खत्म होने के बाद जब धोनी और केदार जाधव वापस पवेलियन लौट रहे थे तब दोनों को शाबाशी देने के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ मैदान में आए। तब धोनी ने टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर को गेंद सौंपते हुए कहा, ‘बॉल ले लो नहीं तो सब कहेंगे कि मैं संन्यास ले रहा हूँ।’ धोनी की इस बात पर संजय बांगर जोर से हंसने लगे। इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



 

दरअसल इस बात का जुड़ाव पिछले साल की एक दिलचस्प घटना से है। पिछले साल सितंबर में हुए एशिया कप के एक मैच में भारत की जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अंपायर से गेंद वापस ले ली थी। इसके अगले ही दिन अंपायर से धोनी के गेंद लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। तब लोगों ने यह अफवाह फैला दी थी के धोनी अब क्रिकेट से संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं। उसी घटना को याद करते हुए धोनी ने संजय बांगर से यह कहते हुए चुटकी ली।

जैसे-जैस महेंद्र सिंह धोनी की उम्र बढ़ रही है, ऐसी बाते अक्सर होते रहती हैं के जल्द ही धोनी संन्यास ले सकते हैं। और मैदान पर घटित ऐसी किसी भी घटना से संन्यास की अटकलों को बल मिलता है।


37 की उम्र में धोनी का धमाल, 8 साल बाद बने ‘मैन ऑफ द सीरीज’

टीम इंडिया की विराट जीत, 70 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किया ये धमाल

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)