लियोनेल मेस्सी जैसे दिखने वाले परस्तेश ने 23 महिलाओं के शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों को बताया झूठा

  • Follow Newsd Hindi On  
लियोनेल मेस्सी जैसे दिखने वाले परस्तेश ने 23 महिलाओं के शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों को बताया झूठा

इन दिनों लियोनेल मेस्सी के जैसे दिखने वाले परस्तेश सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा थी कि मेस्सी के जैसे दिखने वाले परस्तेश ने मेस्सी बन कर कई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उन्हें धोखा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अब तक 23 लड़कियों के साथ ऐसा कर चुके हैं, जबकि परस्तेश ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

मीडिया में यह खबर फैलने के बाद जब 26 वर्षीय परस्तेश को यह पता चला, तो उन्होंने अपना बचाव किया। उनके अनुसार उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मीडिया को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने इस खबर को झूठ बताया।


परस्तेश ने कहा, ‘यह खबर मुस्लिम देशों में फैल रही है और यह एक संकट है। मुझे बहुत परेशान किया गया, क्योंकि इसने पूरी दुनिया को मेरे खिलाफ उकसाया। मेरे परिवार ने भी मुझे परेशान किया, लेकिन लोगों का प्रेशर बहुत ज्यादा था।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर इस खबर को झूठी और बेबुनियाद बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।

बता दें कि परस्तेश अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेस्सी जैसे दीखते हैं। वह तेहरान के एक मॉडल है और उन्होंने अर्बन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त कर रखी है। वह सुर्खियों में दो साल पहले आए, जब उनके पिता ने उन्हें मेस्सी की बार्सिलोना शर्ट पहन कर एक तस्वीर खिचानें को कहा। यह फोटो वायरल हो गई थी इसके बाद वह इतने ज्यादा पॉपुलर हो गए कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी वेरिफाई हो गया। उन्होंने मेस्सी जैसे बाल भी कटवाए और दाढ़ी भी बढ़ाई। वे दोनों इतने ज्यादा मिलते- जुलते हैं की दोनों में फर्क कर पाना बहुत मुश्किल है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)