MET Gala 2019: पिंक कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का दिखा जलवा

  • Follow Newsd Hindi On  

मेट गाला के इवेंट में हर स्टार अपने हिसाब से ड्रेमाटिक लुक में नजर आया लेकिन बॉलीवुड की खुबसुरत हसीनाएं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इस साल भी मेट गाला 2019 में चार चांद लगा दिए। आपको बता दें कि इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने खूबसूरत अंदाज से फैंस को हैरान कर दिया। प्रियंका यहां स्टनिंग लुक में पिंक कारपेट पर वॉक करती नजर आईं। यह तीसरी बार है जब प्रियंका मेट गाला में पहुंची हैं और हर बार ही वो चर्चा में भी रहीं।

मेट गाला 2019 में पहुंचीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका, यहां सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहने नजर आईं। थाई हाई स्लिट इस गाउन को उन्होंने शिमरी टाइट्स पहने थे। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे। उनके गाउन के अलावा उनका हेयरस्टाइल और क्राउन भी काफी आकर्षक था। इसके साथ उनके लुक को पूरा किया उनके अट्रैक्टिव मेकअप ने। प्रियंका ने इस लुक के साथ पिंक लिप्स्टिक का इस्तेमाल किया वहीं आंखों में भी उन्होंने पिंक और शिमरी रंगों को यूज किया। वहीं उन्होंने अपनी आईब्रो को सफेद कलर दिया।


MET Gala 2019: पिंक कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का दिखा जलवा

अगर बात करें दीपिका पादुकोण की तो उन्होंने अपने प्रिंसेस बार्बी लुक के कारण खुब वाहवाही लूट रही हैं। जहां सिंगर लेडी गागा ने अपने 4 लुक्स के कारण हर किसी को Wow कहने के लिए मजबूर कर दिया। तो वहीं दीपिका पादुकोण ने हर लुक से पूरा लाइटलाइट चुरा लिया। दीपिका कस्टम मेड पिंक कलर के गाउन में नजर आईं। दीपिका Zac Posen द्वारा डिजाइनर किए हुए पिंक गाउन पहना था।

MET Gala 2019: पिंक कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का दिखा जलवा


मेट गाला में बेस्ट डिजाइनर, एक्टर , सिंगर के अलावा कई हस्तियों से शिरकत की। दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने इस साल कुछ अलग ही थीम चुनी। उन्होंने पिंक कलर के lurex jacquard embellished  के साथ 3डी प्रिंट वाली ड्रेस पहनी। इस लुक के साथ दीपिका ने स्टनिंग मेकअप के साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल में नजर आईं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)