Unlock 4: अनलॉक-4 में जल्द चल सकती हैं मेट्रो, जानें कब खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघर

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: 9वीं से 12 वीं तक के छात्रों को मास्क उपलब्ध कराएगी सरकार

Unlock 4: केंद्र सरकार अनलॉक-4 के तहत पहली सितंबर से मेट्रो ट्रेन सेवाओं को शुरू करने की इजाजत दे सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला राज्य अपने अपने यहां महामारी की स्थिति के हिसाब से लेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सिनेमा घरों को भी फिलहाल नहीं खोला जाएगा।

सरकार इस हफ्ते के अंत तक अनलॉक-4 के दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। अधिकारियों के मुताबिक अनलॉक-4 में अब तक बंद रखे गए बार को भी खोलने की तैयारी है। हालांकि यहां बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं मिलेगी, इन्हें टेक अवे प्रणाली से चलाने की छूट दी जा सकती है।


शैक्षणिक संस्थानों को मिल सकती है अनुमति

उच्च शिक्षण संस्थान जैसे विश्वविद्यालय, आईआईटी और आईआईएम को खोलने पर विचार-विमर्श जारी है। इस पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार अनलॉक 4.0 में भी स्कूल खोलने पर विचार नहीं कर रही है। हालांकि, कुछ एक राज्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का सुझाव दे रहे हैं।

ऐसे में स्कूलों का खुलना तो लगभग नाममुकिन ही लग रहा है, लेकिन आईआईट-आईआईएम समेत तमाम कॉलेज और यूनिवर्सिटियों को खोलने की अनुमति मिल सकती है। संभव है कि कुछ राज्य उच्च शिक्षण संस्थानों में भी शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध आगे भी कायम रखें।


प्रतिबंधित गतिविधियों की मिलेगी जानकारी

सरकार अनलॉक-4 के दिशानिर्देशों में इस बार सिर्फ प्रतिबंधित गतिविधियों की जानकारी देगी। इसके अलावा किसी भी अन्य गतिविधि को शुरू करने की छूट होगी। इन पर अंतिम फैसला राज्यों को लेना होगा। राज्य सरकारें अपने यहां हालात की समीक्षा के बाद अतिरिक्त गतिविधियों को चालू या बंद रखने का फैसला ले सकेंगी।

अब देश में मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमा घर, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, सभागार व इसी तरह की अन्य जगहों पर प्रतिबंध लागू हैं। इसके अलावा, सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों व बड़े सम्मेलनों को अगले एक महीने तक प्रतिबंधित रखा जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)